भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

संभागीय निर्वाचन संपन्न
पेंशनर्स हितों की रक्षा हमारी प्राथमिकता: राम लखन तिवारी

292
Above News

शहडोल । 23 दिसंबर वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश की संभागीय इकाई अध्यक्ष शहडोल का निर्वाचन सर्वसम्मति के आधार पर हुआ जिसके अध्यक्ष राम लखन तिवारी, सचिव के.के सिंह तथा अनिल सोनी कोषाध्यक्ष चुने गए, इसी क्रम में शहडोल जिले के अध्यक्ष डॉ परमानंद तिवारी, सचिव महेश प्रसाद द्विवेदी एवं राममिलन तिवारी कोषाध्यक्ष चुने गए। सर्वसम्मति निर्वाचन पश्चात राज्य इकाई द्वारा अधिकृत निर्वाचन अधिकारी शंभू तिवारी खुले मंच में घोषणा की तथा निर्वाचन प्रमाण पत्र जारी किया। संभागीय अध्यक्ष राम लखन तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी साथियों एवं पदाधिकारी के बीच संगठन के विस्तार एवं सहयोग की चर्चा करते हुए कहा कि हम और हमारे साथी मिलकर पेंशनर्स हितों पर कार्य करेंगे तथा पेंशनर्स हितों की रक्षा हमारी प्राथमिकता होगी जिसका सभी साथियों ने स्वागत किया।
इस बैठक में संरक्षक ऐ. के खरे, उमरिया जिला अध्यक्ष बृजभान मिश्रा, के.पी शर्मा, महेश श्रीवास्तव, विनोद सिंह, रामनरेश तिवारी, राजाराम शर्मा, फूलमती तिवारी, अनिल सोनी, लालमन जायसवाल, याकूब रज्जन, रामप्रसाद पटेल, रवि द्विवेदी, जे.एस परिहार, ए एम तिवारी, सहित कई साथी उपस्थित रहे। सभी साथियों ने वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन शहडोल की सामाजिक गतिविधियों एवं पेंशनर्स सरोकारों से जुड़े रहने के लिए नवगठित संभागीय एवं जिला पदाधिकारी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है, जिनमे जे.के तिवारी, के.पी महिंद्रा, महेंद्र शुक्ला, एच बी नगाइच, आर एस भट्ट एवं एस.एन द्विवेदी आदि शामिल हैं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper