चोरों के हौंसले बुलंद, पुलिस की पकड़ से दूर चोर, 11केवी.लाईन के तार चुरा ले गए चोर

अखिलेश कुमार शर्मा मो.नं.7999140850
शहडोल। जिले में अगर देखा जाए तो जहां पुलिस अपनी सक्रियता बढ़ा रही है वहीं दूसरी तरफ चोरो ने पुलिस को मात देने की ठान लिया है ऐसे ही एक ताजा मामला है खैरहा सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गत का जहां चोरों के हौंसले बुलंद है वहीं अजब गजब के चोर चालु लाइन से तार चुरा ले गए चोर जी हां विद्युत मंडल के अधिकारी तार चोरों से इन दिनों बेहत परेशान दिख रहें हैं धनपुरी विद्युत मंडल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरिया जवारी,अर्झुला,खैरहा थाना के बगल से पिपरिया तक 11केवी. लाइन की तार चोर चुरा ले गए वहीं जहां एक ओर विद्युत मंडल के अधिकारी कर्मचारी परेशान हैं तो वहीं क्षेत्र के ग्रामीण पर्याप्त विद्युत न मिलने के कारण बेहत परेशान हो रहे हैं वहीं विद्युत मंडल के अधिकारी कर्मचारी का तो कहना है कि खैरहा पुलिस से शिकायत दर्ज कराई गई है पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है वहीं ग्रामीणों ने पुलिस कप्तान से मांग की है कि हम ग्रामीणो की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तार चोरों को पकड़ कर कड़ी कार्यवाही किजिए।
प्रशासनिक प्रतिक्रिया :-
हां मेरे कर्मचारियों ने मुझे बताया मैं मौके पर जाकर देखा हूं और खैरहा थाने में तार चोरों की शिकायत किया हुं अभी पुलिस ने चोरों को नहीं पकड़ पाई है कार्यवाही चल रही है चोरों के जल्द पकड़ा जाएगा और विद्युत की समस्या ग्रामीणों को नहीं होगी हमारी कार्यवाही चल रही है।
एस.बी.विश्वकर्मा
जे.ई.धनपुरी विद्युत मंडल

Subscribe to my channel
Comments are closed.