भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिले के प्रसिद्ध बाणगंगा कुण्ड में मिला अज्ञात युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी,पुलिस कर रही जांच

237
Above News

अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850

शहडोल। नगर पालिका शहडोल अंतर्गत स्थित विराट मंदिर से सटे बाणगंगा मेला मैदान और यहां स्थित प्रसिद्ध बाणगंगा मंदिर के प्राचीन कुण्ड में सफाई के दौरान एक अज्ञात युवक की लाश मिली। आगामी माह में मकर संक्रांति को देखते हुए नगर पालिका प्रबंधन हर साल की तरह कुण्ड की सफाई करवाना आज सुबह शुरू किया, ऐतिहासिक कुण्ड का पानी जब निकाला जाने लगा तो, सफाई कर्मी कुण्ड के अंदर मौजूद अज्ञात शव को देखकर हतप्रभ हो गये, इसकी सूचना स्थानीय थाने मे दी गई, इसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा, वहीं नगर पालिका के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा (डोली) और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, पंप से कुण्ड का पानी खाली कराया गया और पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पंचनामा आदि बना कर जांच कार्यवाही शुरू कर दी है ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper