भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

एमएलडी कॉलोनी में तीन घरों में चोरी लाखों का सामान लेकर चोर फरार

723
Above News

मुरैना।अंबाह में रविवार की रात को कस्बे की एमएलडी कॉलोनी ने अज्ञात चोरों ने तीन घरों के ताले चटकाकर उनमें से लाखों रुपए का सामान चोरी किया है, वहीं यह तीनों ही घरों के मकान मालिक उस दौरान घरों में मौजूद नहीं थे, जब घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं इस घटना के पीछे पीड़ित लोग कस्बे में प्रभावी गस्त ना होने के कारण मान रहे हैं उनका कहना है कि रात्रि गस्त नहीं होने से वारदातें बढ़ती जा रही हैं जिनको ट्रेस करने में पुलिस को सफलता हासिल नहीं हो रही है जिसके चलते चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
शहर की एमएलडी कॉलोनी में बीती रात चोरों ने तीन सूने घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है इसमें से दो परिवार भागवत कथा में सम्मिलित होने के लिए अपने गांव गए हुए थे। जानकारी के मुताबिक एमएलडी कॉलोनी में रहने वाले वीरेंद्र सिंह तोमर का परिवार अपने गांव पालि में भागवत कथा में सम्मिलित होने के लिए गया हुआ था इसी तरह पास में ही रहने वाले उनके साढू घनश्याम सिंह तोमर का परिवार भी इसी भागवत में शामिल होने के लिए गया हुआ था पड़ोस के लोगों ने जब सुबह इनका ताला खुला देखा तो घटना की सूचना मकान मालिक को दी सूचना पर दोनों परिवार अपने घर आए और देखा तो घर के अंदर पूरा सामान अस्त-व्यस्त था परिजन अभी चोरी किए हुए सामान की लिस्ट तैयार कर रहे हैं। एक अनुमान के मुताबिक लगभग तीन से चार लाख रुपए तक का माल अज्ञात चोर चोरी करके ले गए हैं।
वहीं एमएलडी कॉलोनी में ही रहने वाले दिनेश भदोरिया के घर पर भी चोरी हुई है दिनेश भदोरिया का परिवार भी घर से बाहर है उनके आने पर चोरी में कितना सामान गया है यह पता कर चल सकेगा। फिल्हाल चोरी के मामले में अंबाह पुलिस कुछ साफ कहने की स्तिथि में नहीं है नगर निरीक्षक आलोक परिहार का कहना है कि मामले में कुछ सीसीटीवी मिले हैं उन्हीं के आधार पर चारों का पता लगाने में जुटे हुए हैं, जब चोरों को पकड़ा जाएगा तभी चोरी गए सामान का सही पता चल सकेगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper