भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

एसडीएम ने मंदिर परिसर से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की

210
Above News

रोहित पाठक की रिपोर्टिंग
मैहर मां शारदा मंदिर प्रांगण की व्यवस्था को सुधारने के लिए मां शारदा प्रबंधक समिति प्रशासक एसडीएम सुरेश जाधव ने मंदिर परिसर में कार्यवाही करते हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। विगत कई दिनों से सड़क किनारे अवैध अतिक्रम बढ़ता जा रहा था समिति के कर्मचारियों के द्वारा समझाइश दिए जाने पर भी कोई सुधार नहीं हो रहा था समिति द्वारा बनाए गए कॉम्प्लेक्स में दुकान होने के बावजूद दुकान मालिको द्वारा सड़क किनारे अवैध दुकान लगवाई जा रही थी जिसके वजह से आने जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था एसडीएम द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध अतिक्रमण को हटाया और चेतावनी दी गई की दुबारा अगर दुकानें लगी पाई गई तो चालानी कार्यवाही करते हुए समान जप्त कर लिया जाएगा कार्यवाही की जिम्मेदारी दुकान मालिक की होगी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही लगातार चलाई जाएगी

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper