खाद्य पदार्थां की जांच हेतु तहसील स्तर पर जाचं दल गठित

शहडोल– कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आदेश जारी कर खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत दल गठित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जैतपुर तहसील हेतु तहसीलदार जैतपुर श्री मुनेश्वर विराट, थाना प्रभारी जैतपुर श्री रामकुमार गायकवाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रामेन्द्र कुमार सोनी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री आर. एन, जाटव, नापतौल निरीक्षक श्री रामसजीवन दहायत एवं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ अशोक सिंह को इसी प्रकार ब्योहारी तहसील हेतु नायब तहसीलदार ब्यौहारी श्री शिवकुमार सिंह, थाना प्रभारी ब्यौहारी श्री मुन्नालाल रंगडाले, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रामेन्द्र कुमार सोनी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री आर के ठाकुर नापतौल निरीक्षक श्री रामसजीवन दहायत एवं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ के.पी.पनिका को इसी प्रकार तहसील बुढार के लिए नायब तहसीलदार बुढ़ार श्रीमती याचिका परतेती, थाना प्रभारी बुढ़ार श्री संजय जायसवाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रामेन्द्र कुमार सोनी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री आर एन, जाटव, नापतौल निरीक्षक श्री रामसजीवन दहायत एवं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी श्री डॉ अशोक सिंह को इसी प्रकार तहसील गोहपारू हेतु नायब तहसीलदार गोहपारू श्री रामकिशोर पदमाकर, थाना प्रभारी गोहपारू श्री जय विनय सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रामेन्द्र कुमार सोनी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री आर एन, जाटव, नापतौल निरीक्षक श्री रामसजीवन दहायत एवं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी श्री डॉ आर.के. पाठक को इसी प्रकार तहसील सोहागपुर हेतु नायब तहसीलदार सोहागपुर श्रीमती सुषमा धुर्वे, थाना प्रभारी सोहागपुर श्री भूपेन्द्रमणि पाण्डेय, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली श्री रागवेन्द्र तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रामेन्द्र कुमार सोनी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री आर एन, जाटव, नापतौल निरीक्षक श्री रामसजीवन दहायत एवं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी श्री डॉ दिलीप प्रजापति, स्वक्षता निरीक्षक नगरपालिका श्री मोती लाल सिंह को इसी प्रकार तहसील जयसिंहनगर हेतु नायब तहसीलदार जयसिंहनगर श्री भुवनेश्वर सिंह, थाना प्रभारी जयसिंहनगर श्री सतेन्द्र प्रसाद चतुर्वेदी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रामेन्द्र कुमार सोनी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती दीप्ती सिंह, नापतौल निरीक्षक श्री रामसजीवन दहायत एवं पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी श्री डॉ साकेत कुमार मिश्रा को जांच दल में शामिल किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि समस्त जांच अधिकारी खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच कर नमूना लेंगे एवं खाद्य पदार्थों दूध व दूध से बने सभी प्रकार के खाद्य पदार्थाें, खाद्य तेल एवं मसाले युक्त सभी पदार्थों की सेंपलिंग एवं लायसेंस की जांच की जायगी। चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से मौके पर जांच की जायेगी। स्कूल एवं कालेजों में मिलावट के विरूद्ध जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। मध्यान्ह भोजन एवं ऑगनबाडी केन्द्रों में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच चलित प्रयोगशाला के माध्यम से की जावेगी। साथ ही संबंधित अनुविभागीय अधिकारी अधिकारी की अपने क्षेत्र में जांच कार्यवाही पूर्ण कर प्रभावी कार्यवाही कराने की जिम्मेदारी होगी।
Subscribe to my channel
Comments are closed.