जिले में मिलावट से मुक्ति चल रहा अभियान

शहडोल – कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में खाद्य पदार्थों को मिलावट से मुक्त करने हेतु जिले में मिलावट से मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।
इस कड़ी में आज शहडोल नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित बबलू डेयरी एवं राजस्थान स्वीट्स में खाद्य विभाग द्वारा गठित दल के द्वारा खाद्य पदार्थों का विशेष परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान डेयरी में विक्रय हेतु रखे पनीर, घी, मिठाई, सहित अन्य खाद्य पदार्थों का सैंपल लेकर खाद्य विभाग द्वारा चलित प्रयोगशाला के माध्यम से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई, साथ ही दुकान एवं डेयरी के लायसेंस एवं लायसेंस अवधि की भी जांच की गई। परीक्षण के दौरान खाद्य विभाग के अधिकारियों ने डेयरी संचालक को निर्देश दिए की किसी भी प्रकार का प्लास्टिक की कोई भी वस्तु पॉलीथीन, थैला, डिस्पोजल ग्लास आदि का उपयोग न करें।
निरीक्षण के दौरान कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री रामनरेश जाटव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रामेन्द्र कुमार सोनी, नायब तहसीलदान सोहागपुर श्रीमती सुषमा धुर्वे, नापतौल निरीक्ष, स्वच्छता निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel
Comments are closed.