भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

चचेरी बहन से शारीरिक संबंध बनाता युवक

447
Above News

हिमाचल प्रदेश राज्य ब्यूरो प्रमुख (प्रकाश चन्द शर्मा)-:प्रदेश की राजधानी शिमला में एक नाबालिग लडक़ी के साथ उसके चचेरा भाई द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। चचेरा भाई नबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा, जिससे वह गर्भवती हो गई है। मामले की शिकायत पीडि़ता के परिजनों ने महिला पुलिस थाना बीसीएस में दर्ज करवाई है। पुलिस को दी शिकायत में पीडि़ता की मां ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
नाबालिग लडक़ी की मां द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि तीन साल पहले उसके जेठ का बेटा पवन कुमार अपनी चचेरी बहन को पढ़ाने लिखाने की जिम्मेदारी लेकर शिमला के चक्कर स्थित अपने क्वार्टर ले गया। जहां पर वह जबरन बेटी से शारीरिक संबंध बनाता रहा। इससे वह गर्भवती हो गई।
पीडि़ता की मां की शिकायत के बाद नाबालिग बच्ची का मेडिकल भी करवाया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस जल्द ही आरोपी पवन कुमार को गिरफ्तार करेगी। उधर, एएसपी नवदीप सिंह का कहना है कि पुलिस ने पीडि़ता के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ 376(3), 506 आईपीसी एवं पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper