भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

हिमाचल में 20 हजार पद भरने के लिए इसी माह जारी होंगे विज्ञापन

295
Above News

हिमाचल प्रदेश राज्य ब्यूरो प्रमुख (प्रकाश चन्द शर्मा)-:शुक्रवार को विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लाख रोजगार हर साल देने की बात की है। रोजगार केवल सरकारी नौकरी ही नहीं होता।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों के 20 हजार पद भरने के लिए इसी माह विज्ञापन जारी होंगे। सरकार 2,500 नियुक्तियां कर चुकी हैं। अप्रैल में इन भर्तियों के नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। शुक्रवार को विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लाख रोजगार हर साल देने की बात की है। रोजगार केवल सरकारी नौकरी ही नहीं होता। स्वरोजगार के अवसर देना भी इसमें शामिल है। सीएम ने कहा कि नए भर्ती आयोग का मजबूत आधारभूत ढांचा बनाने में समय लग रहा है। जल्द प्रदेश में कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं होंगी। लोकसेवा आयोग भी भर्तियां कर रहा है। नया आयोग शुरू होते ही लोकसेवा आयोग से भर्ती प्रक्रियाओं को हमीरपुर आयोग में शिफ्ट कर दिया जाएगा। भाजपा विधायक राकेश जम्वाल ने प्रश्नकाल के दौरान सानन कमेटी की सिफारिशों और भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का मामला उठाया। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला हजारों युवाओं के भविष्य से जुड़ा है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper