भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

मझगवां में 4 करोड़ अनुमानित बाजार मूल्य की जमीन हुई अतिक्रमण मुक्त

242
Above News

अजय मसुरहा की रिपोर्टिंग
कटनी –  कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशानुसार जिले में अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी है। इसी क्रम में आज गुरुवार को कटनी एस.डी.एम प्रदीप कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कार्यवाही कर ग्राम मझगवां में सहकारिता विभाग को हस्तांतरित शासकीय भूमि खसरा नंबर 161 कुल रकवा 2.64 हेक्टेयर में से 0.64 हेक्टेयर को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
इस अतिक्रमण मुक्त कराई गई भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य 4 करोड़ रुपए है।
अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान अतिरिक्त तहसीलदार सारिका रावत, थाना प्रभारी कुठला, राजस्व निरीक्षक चंद्रशेखर कोरी, पटवारी धर्मेंद्र ताम्रकार,राजेश दुबे ,अजय पटेल, विवेक बहरे सोनम गुप्ता, राबिया बानो सहित पुलिस बल और कोटवार मौजूद रहे।
21 लाख की हुई वसूली
कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देशानुसार बकाया भू-राजस्व वसूली की कार्यवाही के क्रम में गुरुवार को अनुविभाग कटनी में 21 लाख रुपए की राशि की डायवर्सन वसूली की गई। वसूली का यह सिलसिला सतत जारी है। जिले के विजयराघवगढ़ अनुविभाग में भी गुरूवार को 67 हजार 470 रूपये की राजस्व वसूली की गई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper