नवागत कमिश्नर श्री बी.एस. जामोद ने पदभार ग्रहण किया

शिवाकर तिवारी की रिपोर्ट……
शहडोल । राज्य शासन द्वारा शहडोल संभाग के लिए नियुक्त नवागत कमिश्नर शहडोल संभाग बी.एस. जामोद ने आज कमिश्नर कार्यालय शहडोल में कमिश्नर शहडोल संभाग का पद भार ग्रहण किया। गौरतलब है कि वर्ष 2006 के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कमिश्नर शहडोल संभाग श्री बी.एस. जामोद कलेक्टर दतिया, कलेक्टर अशोकनगर, संचालक लोक शिक्षण, कमिश्नर पंचायत राज, सचिव निर्वाचन आयेाग, गृह परिवहन शिक्षा, आर्थिक सांख्यकी एवं निति आयोग में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैैं। कमिश्नर श्री बी.एस. जामोद मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिहोर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बैतूल, अपर कलेक्टर रतलाम, के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

Subscribe to my channel
Comments are closed.