भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिला पंचायत सीईओ ने जिला पंचायत को बनाया दलाली का अड्डा-जिला सदस्य

228
Above News

जिला पंचायत सदस्य बैठे अनशन में ,जिला सीईओ की कार्यप्रणाली से परेशान

तो क्या शहडोल जिले में पंचायत राज्य अधिनियम नहीं चलता ऐसा देखने को मिल रहा है कि शहडोल जिले में अधिकारी राज चल रहा है अधिकारी अपने ऑफिस में कर्मचारी चैनल से आते है उन कामों को सी०ई० ओ० जिला पंचायत द्वारा हांथो हांथ स्वीकृत आदेश जारी कर दिया जाता है और फिर उनके चैनल के द्वारा पंचायती राज अधिनियम की धज्जियां उड़ाते हुए पंचायत के निर्माण कार्य ले जाते हैं जिन्हें साहब स्वीकृत कर देते हैं जो सबसे बड़ा सवाल है।

शहडोल।पंचायत चुनाव के बाद जो जनप्रतिनिधियों ने जनता से वादा किया था क्या वह वादा पूरा करने में जनप्रतिनिधि सक्षम हो पाए अगर देखा जाए तो लगातार जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रस्ताव के माध्यम से जनपद से लेकर जिला पंचायत तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं और ग्राम पंचायत के निर्माण कार्य की समस्या को स्वीकृत करने का प्रयास भी करते आ रहे हैं अधिकारियों की दबंगई के आगे बेबस लाचार हो जाते हैं । बता दे कि जब से नए जिला पंचायत सीईओ साहब ने पदभार ग्रहण किया है तब से जिले की पंचायत का विकास कार्य थम सा गया है वही परेशान जिला पंचायत सदस्य अब धरने पर बैठने को मजबूर हो गए जिला पंचायत परिसर में जिले के आधे से अधिक जिला पंचायत सदस्य हड़ताल पर बैठ गए।

कमिश्नर, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक को सौंप ज्ञापन

जिला पंचायत सदस्यों के द्वारा कमिश्नर, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा जिसमें जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि राजेश जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत शहडोल के द्वारा जिला सदस्यों को अपमानित करने एवं कार्य व्यवहार किया जाता है हड़ताल में बैठे जिला सदस्यों ने अपने ज्ञापन में बताया कि राजेश जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत शहडोल के द्वारा पिछले 4-5 माह से जिला पंचायत की बैठक नहीं बुलाई गई है, बैठक के लिए बात करने पर उनके द्वारा कहा जाता है कि मेरे ऊपर दबाव नहीं बनाइयें । श्री सी०ई०ओ० द्वारा किसी भी जिला पंचायत सदस्यों का न तो फोन उठाया जाता है और न ही हम लोगो के द्वारा दिए गए प्रस्तावों में कोई निर्माण कार्य स्वीकृत किया जाता है बल्कि पूरा जिला पंचायत को इनके द्वारा दलाली का अड्डा बनाकर रख दिया गया है और जो भी मनरेगा अन्तर्गत निर्माण कार्यो का प्रस्ताव इनके कर्मचारी चैनल से आते है उन कामों को सी०ई०ओ०जिला पंचायत द्वारा हांथो हांथ स्वीकृत आदेश जारी कर दिया जाता है और हम जन प्रतिनिधियों को नियम कानून का हवाला देकर उलझाये रखते है जबकि हम लोग भी एक-एक लाख जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधि है लेकिन सी0ई0ओ0 जिला पंचायत की कार्यप्रणाली से हम लोग अपने क्षेत्र में कोई भी कार्य नहीं करा पाते है ।

अभी तो एक दिवसीय हड़ताल, समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चित कालीन होगी हड़ताल

हम सभी जिला पंचायत सदस्य एवं पदाधिकारी जिला पंचायत सीईओ राजेश जैन शहडोल के कार्य प्रणाली से परेशान होकर विरोध स्वरूप जिला पंचायत परिसर में ही एक दिन के लिए अनशन में बैठने के लिए मजबूर है। यदि प्रशासन द्वारा हमारी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो हम सब लोग अनिश्चित कालीन हड़ताल में बैठने के लिए मजबूर होगे जिसकी समस्त जबावदारी शासन प्रशासन की होगी ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper