मतदाता को बूथ तक पहुँचाना है,85% मतदान लक्ष्य को पाना है।

प्रमोद वर्मा की रिपोर्टिंग
डिंडौरी ।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विकास मिश्रा ने कलेक्ट्रट सभाकक्ष में जिले के सभी अधिकारियों को 85% मतदान का लक्ष्य प्राप्ति के लिए कार्य करने को निर्देशित किया है। जिसके लिए सभी विभाग ये सुनिश्चित करेंगे कि मतदाता घर से निकल कर बूथ तक पहुंच सकें। ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों में फर्स्ट ऐड बॉक्स, ORS की व्यवस्था आवश्यक रूप से सुनिश्चित की जाए। बूथ तक पहुंचने के मार्ग, रैंप आदि मतदान केंद्र में व्यवस्थित करने के निर्देशित किए हैं। जिले की महिला मतदाताओं के लिए पिंक बूथ की संख्या बढ़ाना है। इस लक्ष्य को प्राप्ति के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विकास मिश्रा ने सभी से सहयोग की अपील की है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.