शुभदीप खरे बने जन परिषद के संभागीय अध्यक्ष

अरुण यादव की रिपोर्टिंग शहडोल ।अखिल भारतीय स्तर की सामाजिक संस्था जन परिषद के संयोजक रामजी श्रीवास्तव की अनुशंसा पर जन परिषद के अध्यक्ष एवं पूर्व डीजीपी श्री एन के त्रिपाठी ने शुभदीप खरे
को जन परिषद के शहडोल चैप्टर का अध्यक्ष मनोनीत किया है l ज्ञात रहे जन परिषद राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था है, जो कि गत 35 वर्षों से सामाजिक एवम् रचनात्मक कार्यों में सक्रिय होने के साथ साथ, कई ऐतिहासिक एवम् अभूतपूर्व संदर्भ ग्रन्थों का प्रकाशन कर चुकी है।संस्था पर्यावरण पर दस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुकी है। संस्था के इस समय पूरे देश में 208 से अधिक एवम् विदेशो में 6 चैप्टर्स बन चुके हैं। संस्था प्रतिवर्ष उन व्यक्तियों को अलंकृत करती है जो कि रचनात्मक एवम् सामाजिक सुधार के कार्यों को मूर्तरूप दे रहे हैं।संस्था का मुख्य आधार मानवीय,सामाजिक एवम् राष्ट्रीय दृष्टिकोण है l श्री शुभदीप जी के इस मनोनयन पर सर्वश्री ….विष्णु प्रताप सिंह अजय सिंह क्रिस्टी अब्राहम अशोक गुप्ता अरुण द्विवेदी अरुण यादव कल्याणी वाजपेई , अफराना बेगम, पूनम दूबे, लक्ष्मी राव, विंध्यासिनी उपाध्याय, पत्रकारों एवम अधिवक्ता ने बधाई प्रेषित की है।
Subscribe to my channel
Comments are closed.