स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

प्रमोद वर्मा की रिपोर्टिंग
डिंडौरी।कलेक्टर विकास मिश्रा की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक का मुख्य बिंदु निर्वाचन के दौरान स्वास्थ्य स्थिति का अवलोकन करना रहा। कलेक्टर श्री मिश्रा ने ख़राब पेयजल की स्थिति में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओ से अवगत कराते हुए स्वास्थ्य विभाग से ऐसे सभी मामलों पर बारिकी से निगरानी रखने को कहा है। जिससे निर्वाचन प्रक्रिया में कोई भी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या न आये। कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने निर्देशित किया कि वर्तमान में हो रहे मौसम परिवर्तन से स्वास्थ्य मामलों में निरंतर वृद्धि हो रही है। दवाइयों की आपूर्ति, और स्वास्थ्य परिक्षण निरंतर जारी रहे, इसलिए स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग स्वास्थ्य स्तर को सुदृढ़ रखने का प्रयास करें। इसके साथ ही कलेक्टर श्री मिश्रा ने मौसमी बीमारी की सतत् निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्राम स्तर तक व सीएचओ (कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर) को अपने स्वास्थ्य केन्द्र के अंतर्गत आने वाले छात्रावासों का सप्ताह में एक बार समस्त प्रकार की बीमारियों जांच करने को कहा है। कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से बच्चों का फालोअप किये जाने के निर्देश दिये गये है। साथ ही जिला स्तर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर तक स्टोर में दवाईयों की उपलब्ध सुनिश्चित किये जाए। हाईरिक्स गर्भवती महिलाओं का समय पर उपचार लाभ एवं उपचार प्रबंधन किये जाने के निर्देश दिये गए हैं। उक्त बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ रमेश सिंह मरावी, सिविल सर्जन डाॅ अजय राज, आयुष चिकित्सक डाॅ समीक्षा सिंह एवं समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारियों सहित कार्यक्रम अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel
Comments are closed.