भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नागोद पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

400
Above News

सतना से तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना : पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना (देहात ) श्री विक्रम सिंह कुशवाह के निर्देशन में एवं एसडीओपी0 महोदया नागौद श्रीमती विदिता डागर ( IPS ) के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नागौद अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में निम्नानुसार कार्यवाही की गई –
दिनाँक 02/04/2024 को पीडिता राखी वर्मा ( बदला हुआ नाम ) पिता कैलाश वर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी रहिकवारा थाना नागौद के द्वारा थाना उपस्थित आकर गांव के आशीष चौधरी पिता अशोक चौधरी उम्र 22 वर्ष निवासी रहिकवारा थाना नागौद जिला सतना (म0प्र0 ) के संबंध में इस आशय का रिपोर्ट दर्ज किया कि जिसका घर मेरे घऱ के सामने है जो कि घऱ में आता जाता था अक्सर फोन पर बात किया करता था । दिनांक व दिन याद नहीं है । नवम्बर वर्ष 2022 में समय लगभग 08 बजे रात्रि की बात है घर में पीडिता व पीडिता की दादी थी जो कि दादी घर के दूसरे कमरे में लेटी हुई थी व स्वयं दुसरे कमरे में थी कि उसी समय आशीष चौधरी पास आया और तुमसे शादी करूंगा जो कि शादी का झांसा देकर जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाया है । इसके बाद जब भी मौका मिलता था वह घर आता था और मुझे इसी प्रकार शादी का झांसा देकर जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाता था । अभी करीबन डेढ़ माह पूर्व आशीष चौधरी की शादी दुर्गा चौधरी निवासी रहिकवारा के साथ हो गयी है व जब मुझे पता चला कि उसकी शादी हो गयी है तो उससे कोई संबंध नहीं रखना चाहती थी किन्तु वह बदनाम करने की धमकी देकर जबरजस्ती दिनांक 27.03.2024 को समय लगभग रात मे 11.00 बजे घर आकर जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाया है हल्ला करने पर बडी मम्मी का लड़का मुकेश वर्मा आया जिसे देखकर आशीष वर्मा धक्का देकर भाग गया था । पीडिता की रिपोर्ट पर थाना नागौद में अपराध क्रमांक 224/24 धारा 376(2)(n),450 भादवि. 5/6 पाक्सो एक्ट का पंजीबद्द कर विवेचना में लिया जाकर मामले की गंभीरता को देखते हुये त्वरित पुलिस टीम रवाना कर आरोपी आशीष चौधरी पिता अशोक चौधरी उम्र 22 वर्ष निवासी रहिकवारा थाना नागौद जिला सतना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जिसे माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया ।

गिरफ्तार आरोपीः- आशीष चौधरी पिता अशोक चौधरी उम्र 22 वर्ष निवासी रहिकवारा थाना नागौद जिला सतना (म0प्र0)।
सराहनीय भूमिका – उप निरी. सत्यकीर्ति सिंह,आर संजय सिंह, अनिल यादव व धर्मेन्द्र सिसोदिया ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper