भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

थाना जसो पुलिस की बडी कार्यवाही- प्याज के खेत मे गांजा की खेती करते आरोपी गिरफ्तार

570
Above News

तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना: पुलिस अधीक्षक सतना श्री आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में एस डी ओ पी महोदया नागौद श्रीमती विदिता डागर (IPS) द्वारा ‘ आगे बढ़ते कदम: युवा नशा निवारण ‘कार्यक्रम की शुरुआत की गई है जिसके तहत अनुभाग के सभी थाना क्षेत्रों को नशा मुक्ति की दिशा में ले जाने के लिए कदम बढ़ाए जा रहे हैं । इसमें मादक पदार्थों की खेती, परिवहन, वितरण एव सेवन के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है। युवा पीढ़ी ही हमारा भविष्य है और अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए यह आवश्यक है कि हम उन्हें मादक पदार्थों जैसे कि शराब,गाँजे, अफ़ीम, कोरेक्स सिरप इत्यादि के सेवन व नशे से बचाएं । इसी आवश्यकता को मद्धेनज़र रखते हुए थाना प्रभारी जसो के नेतृत्व मे निम्नानुसार कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी जसो श्री रोहित यादव द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 08/04/24 को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम देवगुना मे राम जी लोधी उर्फ भक्तराज लोधी ने अपने घर के पास प्याज की खेती के बीच मे गांजा के पेड़ लगाये है जो मुखबिर की सूचना पर हमराह स्टाफ तत्काल रवाना हो ग्राम देवगुना पहुचे । घटना स्थल रोड से दूर होने पर वाहन खडा कर रोड न होने से पगडडियों व खेतो से होते हुए बताये गये स्थान पर पहुचें, जो बताये गये स्थान पर पहुचते ही मुखबिर द्वारा बताये हुलिये अनुसार एक व्यक्ति प्याज के खेत मे दस्तयाब हुआ । जिससे नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम राम जी लोधी उर्फ भक्तराज लोधी पिता रामदास लोधी उम्र 45 वर्ष निवासी देवगुना का होना बताया व अपने खेत मे प्याज की खेती करना बताया । उक्त प्याज के खेत मे बीचों बीच में गांजा के पेड लगे होना पाये जाने पर रेड कार्यवाही की गई जो दौरान रेड कार्यवाही के छोटे बडे 50 नग छोटे बडे हरे पौधे अवैध मादक पदार्थ गांजा के बजनी 01 किलो 500 ग्राम कीमती 15000/- रुपये मिले । मामला धारा 8/20 ए एनडीपीएस एक्ट का दण्डनीय पाये जाने से आरोपी रामजी लोधी को गिरफ्तार कर थाना जसो में अप.क्र. 91/24 धारा 8/20 (ए) एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया ।

जप्त मशरूका– अवैध मादक पदार्थ गांजा के छोटे बडे 50 नग पैधे बजनी 01 किलो 500 ग्राम कीमती 15000/-रुपये ।
गिरफ्तार आरोपी का नाम – राम जी लोधी उर्फ भक्तराज लोधी पिता रामदास लोधी उम्र 45 वर्ष निवासी देवगुना

सराहनीय भूमिका – उनि.के.एन मिश्रा, प्रआर संत कुमार ,संजय सिंह, आर.राहुल द्विवेदी,संजय यादव,मआर सौरभी चौरसिया की सराहनीय भूमिका रही ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper