सरपंच करा रही थी अवैध रेत उत्खनन, उपसरपंच ने नदी से खदेड़ा ट्रैक्टर

मैं जो चाहूं वहीं करूंगी मै सरपंच,ग्राम पंचायत में नहीं होने दूंगी भ्रष्टाचार,अवैध रेत उत्खनन उप सरपंच
अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850
शहडोल। जिले के विकास के लिए करोड़ अरबो रुपए प्रतिवर्ष आता है। ग्राम पंचायत का विकास होना निश्चित है पर शहडोल जिला एक आदिवासी जिला होने के बावजूद भी जिले से लेकर ग्राम पंचायत तक ऐसी भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है जिसमें हर कोई गोता लगाना चाहता है। वही ग्राम पंचायत में जनप्रतिनिधियों के द्वारा जमके भ्रष्टाचार किया जा रहा है और ऐसा भी नहीं की पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायतें जनप्रतिनिधि या आम नागरिकों द्वारा ना की जाती हो लेकिन अगर अधिकारियों की कार्य प्रणाली देखना है तो जिले से लेकर जनपद पंचायत कार्यालय तक अगर देखा जाए तो शिकायतों की भरमार है पर उन शिकायतों में अगर देखा जाए की कितनी शिकायतों में जांच हुई और कार्यवाही हुई तो जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली का खुलासा स्वयं ही हो जाएगा । सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि शिकायतों के बाद भी अधिकारी सालों जांच करते रहते हैं कार्यवाही शून्य आखिर क्यों सारी जानकारी सारी प्रमाण होने के बावजूद भी कार्यवाही शून्य।
सरपंच और उप सरपंच की भ्रष्टाचार पर भिड़ंत
शहडोल जिले में भ्रष्टाचार की जो गंगा बह रही है बावजूद इसके संबंधित जनपद पंचायत से लेकर जिले तक के अधिकारियों ने आंख पर पट्टी बांध ली है शायद । ताजा मामला शहडोल जिले के अंतिम छोर व्यौहारी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खामडाड सरपंच श्रीमती राजकुमारी खैरवार दबंगई के साथ ग्राम पंचायत में जम के अवैध रेत उत्खनन एवं भ्रष्टाचार किया जा रहा है वहीं ग्राम पंचायत खामडाड उपसरपंच श्रीमती ममता गुप्ता के द्वारा ग्राम पंचायत में हो रहे अवैध रेत उत्खनन एवं भ्रष्टाचार को रोकने का प्रयास किया जा रहा है वहीं उपसरपंच के द्वारा संबंधित अधिकारियों को भी सूचना दी गई लेकिन कोई कार्यवाही देखने को नहीं मिल रही।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो
इन दोनों शहडोल जिले के जनपद पंचायत व्यौहारी अंतर्गत ग्राम पंचायत खामडाड के सरपंच एवं उपसरपंच नदी में खड़े होकर एक दूसरे से विवाद कर रहे हैं जिसमें यह स्पष्ट दिख रहा है की नदी में अवैध रेत उत्खनन के लिए ट्रैक्टर लगाया गया और ट्रैक्टर में रेत भरी गई बाद में वह रेत को नदी में गिरकर ट्रैक्टर नदी से बाहर हो गया इस बात की पड़ताल जब हमारे द्वारा की गई तो सारा सच सामने आया ग्राम पंचायत उप सरपंच श्रीमती ममता गुप्ता से जब इस संबंध में बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि सरपंच श्रीमती राजकुमारी खैरवार के द्वारा अवैध रेत उत्खनन कराया जा रहा था जिसकी जानकारी मुझे लगी और मैं मौके पर पहुंच कर रेत से लोड ट्रैक्टर को खाली करा कर नदी से निकाल दी इस बात पर सरपंच के द्वारा बहस बाजी की जा रही थी वहीं वीडियो में स्पष्ट सरपंच श्रीमती राजकुमारी खैरवार के द्वारा कहा जाता है कि मैं ग्राम पंचायत की सरपंच हूं जो मैं चाहूंगी वही होगा किसी में हिम्मत नहीं है जो मुझे रोक ले। तुम उप सरपंच हो तुम अपना काम करो तुम मुझे नहीं रोक सकती हो वही उपसरपंच श्रीमती ममता गुप्ता के द्वारा कहा जाता है कि यह अवैध रेत उत्खनन की परमिशन किसने दी किसकी परमिशन से रेत उत्खनन कर रहे हो हमारे ग्राम पंचायत में ना तो अवैध रेत उत्खनन होगा और ना ही किसी प्रकार का भ्रष्टाचार करने दूंगी और अगर भ्रष्टाचार और अवैध रेत उत्खनन होता है तो इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से करूंगी और जांच कराऊंगी अब देखना यह है कि क्या संबंधित विभाग के अधिकारी ग्राम पंचायत खामडाड के सरपंच के द्वारा जो भ्रष्टाचार किया जा रहा है क्या उस पर कार्यवाही करते हुए लगाम कशी जाएगी या फिर भ्रष्टाचार की गंगा बहती रहेगी और अधिकारी गोते लगाते हैं।
Subscribe to my channel
Comments are closed.