मजदूर दिवस के अवसर पर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने मतदान करने के लिये शपथ दिलाई

स्थल: मुरैना(आशीष सिंह की रिपोर्टिंग)
कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ग्राम कमतरी में पहुंचे ग्रामीणों के बीच
जिला पंचायत के सहयोग से दिमनी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कमतरी में अर्धनबंड तालाव का निर्माण किया जा रहा है। इस तालाव के निर्माण में ग्राम पंचायत गोपी और ग्राम कमतरी के मजदूर मजदूरी कर रहे थे। इस बीच कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना व पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान ’’एक मई मजदूर दिवस’’ को ध्यान में रखते हुये उन्होंने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सभी मजदूरों की मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि बिना भय और निडर होकर मतदान करें, प्रशासन आपके साथ है। वहीं उन्होंने सभी मजदूरों को तालाब के पास ही शपथ दिलाई और कहा कि ’’सारे काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दो’’। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, जनपद सीईओ अम्बाह श्रीमती सुमन चक चौहान, इआरईएस श्री सुमन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने बताया कि ग्राम कमतरी में पिछले चुनाव में 78 प्रतिशत मतदान हुआ था। मैं चाहता हूं कि इस बार इस पंचायत में शत-प्रतिशत मतदान हो। इसके लिये सभी ग्रामीण महिला-पुरूष अधिक से अधिक वोट करें, अपने वोट की ताकत हो पहचाने। ऐसे व्यक्ति का चयन करें, जो आपको अगले 5 सालों तक का रास्ता तय करे।
मजदूर दिवस पर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने मजदूरों के साथ किया भोजन
मजदूर दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत कमतरी के सहयोग से सभी मजदूरों के लिये भोजन का प्रबंध किया गया था। जैसे ही कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक मजदूरों को मतदान करने के लिये शपथ दिलाने पहुंचे, तब उनमें एक नई ऊर्जा का संचार हुआ और उन्होंने कहा कि आज हम कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक के साथ भोजन कर रहे है। इससे बड़ी हमारे लिये और क्या सौगात हो सकती है। हमने अपने आपको बहुत बड़ा सौभाग्यशाली मानते है, कि मजदूर दिवस के अवसर पर हम सभी एक साथ एक स्थान पर साथ-साथ भोजन कर रहें है। हम प्रशासन को आश्वस्त करना चाहते है, कि हमारी पंचायत में हम सभी मतदान करने के लिये समय निकालेंगे और शत-प्रतिशत मतदान करेंगे।

Subscribe to my channel
Comments are closed.