भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

देर रात अनूपपुर के तिपान पुल में अज्ञात ट्रक से टकराने में युवक की मौत,एक युवक घायल

836
Above News

अनूपपुर/05/मई/कोतवाली थाना अनूपपुर के जैतहरी मार्ग में साईमंदिर के सामने तिपान पुल पर रविवार की देर रात अनूपपुर से मोटरसाइकिल से महुदा जा रहे दो युवक जैतहरी की ओर से आ रहा अज्ञात हाईवा की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले जाने बाद बेहतर उपचार हेतु रेफर करने के दौरान ही 24 वर्षीय युवक ने दम तोड़ दिया वहीं दूसरा युवक को चोट आने पर उपचार हेतु अनूपपुर में भर्ती किया गया है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार जैतहरी थाना क्षेत्र के महुदा गांव के निवासी राजनारायण राठौर के 24 वर्षीय पुत्र राजाराम राठौर अपने रिश्तेदार मनीष राठौर 22 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल क्र,एमपी 65 एम,सी,6103 से अपनी भाभी प्रतिभा राठौर को छोड़ने अनूपपुर रेलवे स्टेशन में आने बाद भाभी को ट्रेन में बैठा कर रविवार की रात 10:30 बजे वापस जैतहरी की ओर से महुदा जा रहा था तभी साईमंदिर के सामने तिपाननदी में बने नये पुल में जैतहरी की ओर से तेज गति से आ रहा अज्ञात हाईवा ट्रक ने ठोकर मार दी जिससे राजाराम राठौर के शरीर की विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई,साथी मनीष राठौर को भी चोट आने पर जिला चिकित्सालय अनूपपुर में उपचार हेतु लाया गया जहा ड्यूटी डॉक्टर नितेश वर्मा ने दोनों घायलों का उपचार किया इस बीच गंभीर रूप से घायल राजाराम को बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किए जाने पर 108 एंबुलेंस से ले जाने की तैयारी करते समय ही राजाराम ने दम तोड़ दिया घटना की जानकारी ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा जिला अस्पताल पुलिसचौकी को दिए जाने पर पुलिस एवं अस्पताल प्रबंधक के द्वारा मृतक के शव को पी,एम,वार्ड के शव फ्रीजर में सुरक्षित रखाया गया है, दूसरा घायल युवक मनीष राठौर जिला अस्पताल में उपचाररत है।
परिजनों ने बताया कि राजाराम राठौर अपने रिश्तेदार मनीष राठौर के साथ अपनी भाभी प्रतिभा राठौर को अजमेर जाने हेतु जहां पर बड़े भाई मुकेश राठौर आर्मी में सेवारत है के पास जाने के लिए मोटरसाइकिल से घर महुदा से अनूपपुर स्टेशन में ट्रेन में बैठाने बाद वापस घर ग्राम महुदा जा रहे थे।
रिपोर्ट – सौरभ तिवारी जैतहरी

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper