भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

तो क्या चमन लाल रेत माफिया के आगे नतमस्तक व्यौहारी प्रशासन

237
Above News

तो क्या फिर किसी शासकीय कर्मचारी की बलि चढ़ने का इंतजार कर रहा प्रशासन

अखिलेश कुमार शर्मा मोबाइल नंबर 7999140850

शहडोल।मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी ब्यौहारी थाना क्षेत्र में करीब एक साल पहले भी ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया गया था। ब्यौहारी थाना इलाके में अवैध रेत का परिवहन कर रहे ट्रैक्टर को रोकने गए पटवारी की उसी ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या कर दी गई थी। वही विगत दिनों पूर्व पुलिस को जानकारी मिली थी कि बड़ौली गांव में अवैध रेत खनन किया जा रहा है, जिसके बाद कुछ पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। वहां, रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के लिए दरोगा महेंद्र बागरी ने इशारा किया, लेकिन उनके कहने पर भी ड्राइवर ने ट्रैक्टर नहीं रोका. चालक ने अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली दरोगा महेंद्र बागरी पर चढ़ा दी। कुचले जाने से दरोग महेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जाहिर है कि शहडोल में रेत माफिया के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं ।

अवैध उत्खनन करा वसूल रहा रुपया दबंग रेत माफिया चमन लाल

सरपंच पति चमन लाल खैरवार द्वारा ग्राम पंचायत खामडांड़ अर्न्तगत अवैध रेत खदान चलाने एवं पंचायती पर्ची काटकर अवैध राशि वसूले जाने पर कानूनी कार्यवाही किये जाने की लिखित शिकायत ग्रामीणों ने व्यौहारी थाना प्रभारी को दी गई थी जिस पर आज दिनांक तक कोई कार्रवाई व्यौहारी थाना प्रभारी के द्वारा नहीं की गई शिकायतकर्ताओं ने बताया कि ग्राम पंचायत खामडांड़ अन्तर्गत सरपंच राजकुमारी खैरवार है परन्तु सरपंच पति चमन लाल खैरवार जिसे न्यायालय ब्यौहारी द्वारा कई प्रकरण में पंचायती राशि गवन करने के आरोप मे 10 वर्ष की सजा हो चुकी जिसकी प्रति संलग्न है उक्त व्यक्ति के द्वारा जमानत का लाभ प्राप्त करने के पश्चात पुनः अवैध रूप से रेत का उत्खनन करा कर राशि वसूली की जा रही है जबकि कलेक्टर महोदय शहडोल के पत्र क्रमांक 19 / खनिज / 2024 / 207दिनांक 01/03/2024 का उलंघन करते हुये खुद को खदान का ठेकेदार बताकर अपने पुत्र राहुल खैरवार के माध्यम से आमदनी रसीद जिसे जनपद पंचायत द्वारा किसी तरह से स्वीकृत प्राप्त नही है ग्राम पंचायत से लगी हुई समधिन नदी से रेत उत्खनन कर व अवैध पर्ची काटवाकर 200/ रू०,500 / रू0 प्रति टाली की वसूली की जा रही है ।

ग्रामीणों ने दिया था व्यौहारी थाना प्रभारी को लिखित शिकायत पत्र

शिकायतकर्ता उपसरपंच पति नारेन्द्र गुप्ता, मो.रफीक, योगेन्द्र तिवारी,नवीन पाण्डेय, रावेन्द्र कुशवाहा, सच्चिदानंद पाण्डेय एवं अन्य ग्रामीणों ने ब्यौहारी थाना प्रभारी को दिनांक 2/4/24 को लिखीत शिकायत पत्र दिया था जिसके बाद मामले में आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। शिकायतकर्ताओं ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उक्त सरपंच पति के विरूद्ध थाना ब्यौहारी मे कई अपराध पंजीबद्ध है तथा न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है तथा आदतन अपराधी किस्म का व्यक्ति है तथ अपने आप को अनुसूचित जन जाति का होने के कारण विरोध कर्ता को एस सी एस टी एक्ट में फंसा देने की धमकी दी जा रही है तथा गाँव मे अपनी पहुंच थाना प्रभारी व कलेक्टर तक होने की बात कहकर वाहन न रोके जाने की बात कह रहा है। शिकायत करता हूं ने जिले के मुखिया कलेक्टर एवं पुलिस कप्तान से मांग करते हुए कहा कि सरपंच पति चमन लाल खैरवार द्वारा ग्राम पंचायत खामडांड़ की अवैध वसूली व गुण्डाराज के विरूद्ध जाँच कर कानूनी कार्यवाही किया जाए एवं शिकायत कर्ता की जान माल की रक्षा की जाऐ ।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper