भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

लोकसभा निर्वाचन 2024लाइव तस्वीरों के जरिये राजनैतिक दल एवं उम्मीदवारों के प्रतिनिधि कर रहे स्ट्रांग रूम की निगरानी37 सीसीटीव्ही कैमरों से रखी जा रही स्ट्रांगरूम पर नजर

219
Above News
तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना :लोकसभा चुनाव 2024 के लिये सतना संसदीय क्षेत्र में 26 अप्रैल को हुये मतदान के बाद ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन में विधानसभावार बनाये गये स्ट्रांगरूम में रखा गया है। स्ट्रांगरूम की सुरक्षा की मुख्य जिम्मेदारी केंद्रीय सशस्त्र सुरक्षा बल के जवानों ने संभाल रखी है। स्ट्रांगरूम के पास प्राधिकत व्यक्तियों को छोड़कर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है। वहीं स्ट्रांगरूम के भीतर और उसके चारों ओर की प्रत्येक गतिविधि पर 37 सीसीटीव्ही कैमरों से नजर रखी जा रही है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों एवं उम्मीदवारों अथवा उनके अभिकर्ताओं के समक्ष सीसीटीव्ही कैमरों की लाइव तस्वीरें प्रदर्शित करने नवीन भवन के पीछे बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है। इस स्क्रीन पर सीसीटीवी कैमरों की लाइव तस्वीरें चौबीस घण्टे प्रदर्शित की जा रही हैं। ये कैमरे नवीन भवन के तीनों तल पर बने सभी सात विधानसभाओं के अलग-अलग बने स्ट्रांगरूम के प्रवेश द्वार पर लगाये गये हैं। राजनैतिक दलों और उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की सुविधा के लिये यहाँ पंडाल भी लगाया गया हैं, जहाँ ये एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित इन सीसीटीव्ही की लाइव तस्वीरों के माध्यम से स्ट्रांगरूम पर चौबीस घण्टे निगरानी रख रहे हैं।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग वर्मा ने स्ट्रांगरूम की चौबीस घण्टे निगरानी रखने कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को तैनात किया है। कलेक्टर श्री वर्मा ने रोस्टर तय कर सतना संसदीय क्षेत्र में शामिल सतना और मैहर जिले की सात विधानसभा क्षेत्रों के सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को प्रतिदिन स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने ड्यूटी लगाई है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार स्ट्रांगरूम अब मतगणना दिवस 4 जून की सुबह निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त किये जाने वाले गणना प्रेक्षकों तथा राजनैतिक दलों और उम्मीदवारों अथवा उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं की मौजूदगी में खोले जायेंगे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper