भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

प्राणवायु ऑक्सीजन के लिए पर्यावरण का हरा भरा होना आवश्यक – डॉ राजेश

239
Above News

सतना :- जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत डा मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के आवाहन पर अनुराग वर्मा कलेक्टर सतना के मार्गदर्शन एवं डॉ राजेश तिवारी जिला समन्वयक मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद सतना के निर्देश पर सेक्टर प्रभारी संस्था जय गुरुदेव सोशल वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन द्वारा CM राइज स्कूल नागौद के प्रांगण में स्थापित कुयें की साफ-सफाई हेतु श्रमदान एवं वृहद वृक्षारोपण किया गया, जिसमें आम, नीम, गुलमोहर एवं पीपल के वृक्षों को रोपित किया गया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित BSW एवं MSW के छात्र छात्राओं के बीच जल संवाद आयोजित किया गया। आयोजित जल संवाद में डॉ राजेश तिवारी जिला समन्वयक द्वारा बताया गया कि पानी का जीवन में सबसे महत्वपूर्ण स्थान है, वर्तमान समय में बढता हुआ तापमान पूरे जीव जगत के लिए संकट पैदा कर रहा है, अत: हमारा यह दायित्व है कि हम अपने आस पास फलदार पौधों का अत्यधिक संख्या में रोपण करें, जिससे वर्तमान एवं भविष्य की पीढी को हरा भरा पर्यावरण के साथ साथ पर्याप्त ऑक्सीजन प्राप्त हो सके, साथ ही अरुण प्रताप सिंह ब्लॉक समन्वयक नागौद द्वारा अपने उद्बोधन में सभी उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपने गांव में जल स्त्रोत, तालाब, कुएं, नदी, हैण्ड पंप आदि की स्वच्छता एवं पानी की प्रभुता बढाने हेतु श्रमदान एवं सहयोग करने का आवाहन किया। कार्यक्रम संयोजक नवांकुर सेक्टर संस्था प्रभारी संजय कुमार द्वारा पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुक किया गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से हेमंत तिवारी उपयंत्री जनपद नागौद, परामर्शदाता संजू तिवारी, सरोज गूजर, दिव्यांशी सिंह, आकृति पाण्डेय, रीना वर्मा, सुमित प्रजापति BSW एवं MSW के छात्र छात्राएं एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष सचिव उपस्थित रहे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper