भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया अपहरण कांड का मामला,आठ आरिपियों कि हुई गिरफ्तारी

291
Above News

पुलिस ने आरोपियों के पास से देशी कट्टे जिंदा कारतूस किए बरामद, आरोपियों के नामों का पुलिस ने नहीं किया खुलासा

देवदत्त धानेश्वर जिला ब्यूरो चीफ बालाघाट

बालाघाट।थाना लांजी जिला बालाघाट में दिनांक 4/ 6/2024 को पीड़ित सुनील भटेरे के गुम हो जाने की रिपोर्ट प्रार्थी सुखदेव भटेरे निवासी ग्राम पीपलगांव कला थाना लांजी ने दर्ज कराया था जो थाना लांजी में गुमइंसान क्रमांक 52/24 दर्ज कर जांच कि जा रही थी, दौरान जांच के गुमशुदा सुनील भटेरे को दिनांक 4/06/2024 को दस्तयाब कर कथन लेखबध्द किए गए। सुनील भटेरे से उसके गुम होने के संबंध में विधिवत पूछताछ की गई जिसने बताया कि शाम 7:00 बजे काम करके मोटरसाइकिल से घर जा रहा था रास्ते में खुलमारा पुल के उपर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रास्ता रोककर आंख में काली पट्टी बांधकर, सफेद रंग कि फोर व्हीलर गाड़ी से अपरहण कर, सुनसान जगह में ले जाकर गंदी गंदी गालियां और मारपीट कर फिरौती की मांग की गई। पीड़ित सुनील भटेरे की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद द किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय बालाघाट श्री समीर सौरभ व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालाघाट श्री विजय डाबर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैहर श्री के एल बंजारे के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लांजी श्री सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर प्रकरण का खुलासा करने हेतु टीम का गठन कर निर्देशित किया गया। गठित टीम द्वारा लगातार विवेचना कर घटनास्थल के आसपास सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गए, लगातार पुराने गुंडा बदमाशों एवं मुखबीरों से पूछताछ की जा रही थी जिसके आधार पर पुलिस टीम को पड़ोसी राज्यों (महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़) एवं आसपास के जिलों में रवाना किया गया पुलिस टीम द्वारा सफलता प्राप्त करते हुए आठ संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर विधिवत पूछताछ की गई जिन्होंने पुलिस पूछताछ में प्लानिंग के तहत रूपों की लालच में पीड़ित के साथ अपरहण कर फिरौती की मांग करने की घटना करना स्वीकार किया। प्रकरण में कुल 8 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर पूछताछ उपरांत माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। *सराहनीय भूमिका*

उक्त कार्यवाही में प्रमुख रूप से दिनेश सोलंकी थाना प्रभारी लांजी, संजय किरार उप निर.,सुदंर लाल पवार उप निरीक्षक, देवराज सिंह धुर्वे स.उप निरीक्षक,पवन मर्सकोले प्र आर., मनोज गुर्जर आर, नवीन कुल्हाड़ें आर,चेतन सोनी आर., नरेंद्र सोनवे आर., रविन्द्र राउत आर., विजय सिसोदिया आर, सचिन बुंदेला आर, भोलाराम ओसारी आर, रुपसिंह रावत आर, रुपेन्द्र ठाकरे आर, भूपेंद्र नागवंशी आर, मनोहर झाड़ेकर आर,पवन धाकड़ आर, दिलीप यादव आर, नेमीचंद सेपट आर, सुरेन्द्र चंदेल आर, सोमेन्द्र डहरवाल प्र आर, पकंज विष्ट आर, बलराम यादव आर,अनारकली भारद्वाज म आर, प्रीति प्रजापति म आर, सहित अन्य सभी कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper