शराब ठेके पर सुबह सुबह से लग जाता शराबियों का जम – घट,दुकान को हटाया जाए

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट
विदिशा ।गंज बासौदा हरदुखेड़ी फाटक के समीप स्थित शराब के ठेके पर हर रोज एक ही नजारा देखने मिलता है । सुबह सात बजे से ठेके पर शराबियों का जमा बढ़ लगा रहता है। हद तो तब हो जाती है जब शराब के शौकीन ये लोग अपने वाहनों को हरदुखेडी अंडरब्रिज और उसके आस पास के अप्रोच रोड पर जहां तहा गाड़ी खड़ी कर छोड़ देते है । ऐसे में शांति सदन, दुर्गा नगर, पूर्वी रेलवे कालोनी के रह वासियों को निकले में बहुत परेशानियों का समाना करना पड़ता हैं। पूर्वी रेलवे कालोनी निवासी रेलवे कर्मचारी राहुल कुमार का कहना है कि आए दिन सुबह से शाम तक ठेके पर शराबियों की भीड़ लगी रहती है ऐसे में परिजनों के साथ निकलना खतरे से खाली नहीं होता। तो दुर्गा नगर निवासी मोहन कुशवाह का कहना है कई बार अंदर ब्रिज से गुजरते समय शराबी राहगीरों से गाली गलोच करने लगते है ऐसे में हर दिन विवाद की स्थिति बनती है । शांति सदन निवासी डॉल्फिन स्कूल में शिक्षिका कु मुस्कान का कहना है कि अकेले गाड़ी से अंडर ब्रिज से निकलने में हर समय डर लगता है उसमें भी यदि रात्रि के समय अंडर ब्रिज से गुजरना महिलायों की दृष्टि से बिलकुल भी सुरक्षित नहीं। इसलिए प्रशासन को चाहिए शराब ठेके को रहवास क्षेत्र से बाहर स्थापित किया जाए।

Subscribe to my channel
Comments are closed.