मनीष तारण का नशा मुक्ति एवं बेटी बचाओ अभियान काव्य पाठ

छिंदवाड़ा जिला ब्यूरों
अमरवाड़ा – देश के सर्वश्रेष्ठ चैनल देश न्यूज537,एवं एयरटेल346, पर अमरवाड़ा के ख्याति प्राप्त शिक्षक ,कवि एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सहभागिता देने वाले शिक्षक मनीष जैन (तारण) जो कि शिक्षक के रूप में हायर सेकेंडरी स्कूल हड़ाई में विगत 12 वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं, शिक्षा के साथ-साथ आप सामाजिक गतिविधियों, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण अभियान, मतदाता जागरूकता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, जल संरक्षण अभियान, ऐसे अनेक समितियां एवं ग्रुप में जुड़कर अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं. बिगत दिनों मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला कलेक्टर, एवं पर्यटन मंत्री द्वारा आपको सम्मानित किया गया,और अभी वर्तमान में हर्रई जागीर के नीरज निर्भीक एवं अमरवाड़ा के मनीष तारण दोनों की काव्य पाठ की रिकॉर्डिंग भोपाल के सर्वश्रेष्ठ चैनल देश न्यूज़ पर संपन्न हुई, तत्पश्चात 7 जून 2024 रात्रि 10:00 बजे देश न्यूज चैनल, एयरटेल चैनल,एवं सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप के, माध्यम से आपकी कविता पाठ का प्रसारण हुआ, समस्त शिक्षक साथीगण एवं कवि मित्रों ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।

Subscribe to my channel
Comments are closed.