खनिज दल ने की कार्यवाही अवैध उत्खनन में 1 जेसीबी एवं 2 ट्रेक्टर जब्त

विपिन दीवान खरगोन ब्यूरो चीफ
खरगोन । कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन व परिवहन पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग के अधिकारियों के दल ने छापामार कार्यवाही कर रेत का अवैध उत्खनन करते पाये जाने 01 जेसीबी क्रमांक एमपी-11-जी-0632 एवं दो ट्रैक्टर ट्राली सोनालिका को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। जिला खनिज अधिकारी श्री सावन चौहान ने बताया कि सहायक खनिज अधिकारी श्रीमती रीना पाठक द्वारा सोमवार मध्य रात्रि में लगभग 12ः30 बजे ग्राम भोइंदा में अवैध रेत के उत्खनन की सूचना मिली थी। सहायक खनिज अधिकारी द्वारा टीम के साथ दबिश दी जिसमें दल द्वारा 01 जेसीबी तथा 2 ट्रेक्टर रेत अवैध उत्खनन करते पाये गए, जिन्हें जब्त कर खलटक्का चोकी की अभिरक्षा में रखा गया है।
Subscribe to my channel
Comments are closed.