भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

नदियों के किनारे कराएं प्राथमिकता के साथ पौधरोपण- डॉ0 मोहन यादव

228
Above News
जनजातीय क्षेत्रों में तालाब बनाने के लिए प्रोत्साहित करें,
..कालाबाजारी एवं मिलावटखारों के विरूद्व चलाएं अभियान- मुख्यमंत्री

अखिलेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

शहडोल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देशित करते हुए है कि जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को तालाब बनाने के लिए प्रोत्साहित करें तथा तालाब बनाकर उन्हें मत्स्य पालन की गतिविधियों से जोड़। मुख्यमंत्री ने निर्देशित करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश में नदियों के किनारे प्राथमिकता के साथ पौधरोपण कराएं और इस अभियान में जनमानस को भी जोड़े। उन्होंने सभी कलेक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा है कि तालाबों की गाद खेती में खाद का काम करती है अतः किसानों को तालाबों से गाद निकालने के लिए किसी भी तरह का गतिरोध उत्पन्न न करें, किसान तालाबों से गाद सहजता के साथ निकाले इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री डॉ0 मोहन यादव ने आज वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थें। वीडियों कान्फ्रेंसिंग में अधिकारियेां को निर्देशित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें तथा प्रदेश में कालाबाजारी करने वालों एवं मिलावटखारो के विरूद्व सख्त कार्यवाही करें। कालाबाजारी करने वालों के विरूद्व अभियान चलाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए है कि वर्षा पूर्व बाढ आपदा प्रबंधन की सभी तैयारियां सुनिश्चित कर लें। मुख्यमंत्री ने राजस्व प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए राजस्व अमले में सुधार करने की आवश्यकता है,राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर्स अभियान चलाए और किसानों के सीमाकंन, बटांकन के कार्य सहजता के साथ करना सुनिश्चित कराएं। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने जल गंगा संवर्धन अभियान एवं पौधरोपण अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान और पौधरोपण अभियान में जनमानस को जोड़े लोगों को जल संरक्षण एवं पौधरोपण का महत्व बताएं।
वीडियों कान्फ्रेंसिग में स्कूल चले अभियान, कॉलेज चले अभियान एवं 21 जून को होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री द्वारा की गई।
वीडियो कान्फ्रेसिंग में विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह, एडीजीपी डीसी सागर, कलेक्टर तरूण भटनागर, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन,वन मंडल अधिकारी सुश्री श्रद्धा पेंद्र, गौरव चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper