भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

जिला चिकित्सालय में शुरू हुई ई-मेल के माध्यम से डिजिटल प्रमाण पत्र की सुविधा

252
Above News

जिला संवाददाता शिवाकर तिवारी

शहडोल ।सिविल सर्जन,सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, ने जानकारी दी है कि डिजिटल इंडिया मिशन के तहत जिला चिकित्सालय शहडोल में कलेक्टर श्री तरूण भटनागर के निर्देशन में हितग्राहियों को अपने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र ई-मेल के माध्यम से भी प्रदाय किये जायेंगे। जिला चिकित्सालय शहडोल में जन्म-मृत्यु कक्ष से प्रमाण पत्र देने की सुविधा पूर्ववत जारी रहेगी। हितग्राही की सुविधा हेतु प्रमाण पत्र ईमेल के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिये हितग्राहियों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित दस्तावेज जमा करते समय ईमेल आइडी प्रदाय करना होगा। डिजिटल माध्यम से प्राप्त होने वाले जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में रजिस्ट्रार के डिजिटल हस्ताक्षर रहेंगे, इसके लिये आपको कहीं भटकने की आवश्यकता नहीं होगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper