भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ग्राम पंचायत महुदा का पानी टंकी चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट

456
Above News

शहडोलजैतहरी – अनूपपुर जिले के जैतहरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत महुदा में इन दिनों नल जल योजना का काम चल रहा है | जिसके लिए गांव के अंदर सड़क किनारे खुदाई करके पाइप बिछाने का कार्य चल रहा है | साथ ही गांव में पानी टंकी के निर्माण का कार्य भी चला रहा था | लगभग 3 महीने के अंतराल में पानी टंकी बन तो गया | लेकिन बनने के बाद न तो छपाई के बाद पानी डाला गया , न ही पानी टंकी के सीढ़ियों का निमार्ण सही ढंग से किया गया | साथ ही ग्राम वासियों का कहना है सीसी रोड को तोड़कर के घर के सामने खुदाई तो की गई लेकिन उसका सही ढंग से मरम्मत नहीं किया गया | जिससे नाली के माध्यम से घरों में पानी भरने के खतरा बरसात में बना रहेगा |
पानी टंकी के उद्घाटन के पहले ही सीढ़ियों में आई दरार-
ग्राम पंचायत महुदा में बने पानी टंकी के सीढ़ियों का जब निरीक्षण किया गया, तो टंकी में ऊपर जाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सीढ़ियों में, उपयोग के पहले ही जगह जगह दरारे आ गई | साथ ही सीढ़ियों की हालत इतनी खराब है, की ऊपर चढ़ते ही पूरी सीढियां हिलने लगती हैं | इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इसकी स्थिति क्या होगी | आने वाले कुछ ही दिनों में यह ढह जाएगा | इसलिए ग्राम वासियों का कहना है – इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए | और पानी टंकी का निर्माण सही तरीके से किया जाना चाहिए |

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper