भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

इनरव्हील क्लब विराट शहडोल की नई टीम की पदाधिकारियों ने ली शपथ

240
Above News


शहडोल।शनिवार की शाम को सूर्या इंटरनेशनल में इनरव्हील क्लब की नई टीम ने शपथ ली ।नई टीम की अध्यक्ष रश्मि जसवानी और सचिव ज्योतिका श्रीवास्तव के साथ इनकी पूरी टीम ने शपथ ली।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पास्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन इनस्टलिंग आफिसर मनीषा श्रीवास्तव रहीं। उन्होंने क्लब की जमकर तारीफ की और एक एक नया सदस्य बनाने के लिए कहा।
इनरव्हील क्लब का स्थापना समारोह बुढार नगर पालिका अध्यक्ष शालिनी सरावगी एवं भूतपूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शहडोल उर्मिला कटारे के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। नव नियुक्त अध्यक्ष रश्मि जसवानी, सचिव ज्योतिका श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष गीतिका खोडियार, कोषाध्यक्ष नीलम गुप्ता, एडिटर दशमीत कौर, आइ एस ओ रुखसाना खान ने नए दायित्व ग्रहण की शपथ ली इसके साथ ही नए सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण किया स्वागत गीत अंजलि वाजपेई एवं वसुधा मिश्रा के द्वारा प्रस्तुत किया गया।इनर व्हील प्रार्थना अंतिमा श्रीवास्तव, निर्मल बग्गा एवं संध्या शर्मा के द्वारा प्रस्तुत की गई।नई सदस्य शालिनी शुक्ला, सुनीता गौतम एवं पूजा खोडियार ने भी शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन उषा सिंघल एवं डाली मिश्रा के द्वारा किया गया। वर्तमान सचिव ज्योतिका श्रीवास्तव जी ने बताया कि हमारी टीम सर्वाइकल कैंसर अवेयरनेस एवं वैक्सीनेशन, सेनेटरी हाइजीन, ग्लोबल वार्मिंग, मेडिकल कैंप पर कार्य करेगी।शपथ ग्रहण समारोह में पास्ट प्रेसिडेंट मोनिका दुबे, पास्ट सचिव अर्चना शर्मा, रेनू कटारे, अदिति तिवारी, अपर्णा उपाध्याय, अंतिमा श्रीवास्तव,नीतू मौर्य, संध्या शर्मा, दीपिका निगम, नीलू भट्टाचार्य, रत्ना गुप्ता, शोभना गुप्ता, निर्मल बग्गा इत्यादि शामिल रहे।कार्यक्रम में रोटरी क्लब, विराट रोटरी क्लब के पदाधिकारी व पूर्व पदाधिकारियों की भी मौजूदगी रही।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper