खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन तथा भंडारण पर की गई कार्यवाही

शहडोल। खनिज अधिकारी शहडोल ने जानकारी दी है कि कलेक्टर श्री तरुण भटनागर के निर्देशानुसार खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण की रोकथाम हेतु श्री प्रभात पट्टा, खनिज निरीक्षक एवं श्री समयलाल गुप्ता, खनिज सर्वेक्षक के द्वारा बुधवार को तहसील ब्यौहारी में रेल्वे स्टेशन के पास से वाहन हाईवा क्रमांक MP19HA4719 को ई.टी.पी. में अंकित मात्रा से ज्यादा खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर वाहन को मौके से जप्त कर थाना ब्यौहारी में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया, जिसमे खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Subscribe to my channel
Comments are closed.