भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

ट्रकों से अवैध वसूली के खेल में दरोगा पन्नेलाल को संरक्षण देने वाला कौन, पन्नेलाल से पूछताछ में खुले बड़ा राज

275
Above News

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया(यूपी) मे वसूली कांड के आरोपी दरोगा-पन्नेलाल को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी में है। पन्नेलाल से पूछताछ में राज खुलेगा कि ट्रकों से अवैध वसूली से मिलने वाले पैसे में कौन-कौन हिस्सेदार था।
वाराणसी की जिला जेल में बंद निलंबित दरोगा-पन्नेलाल को पुलिस अदालत की अनुमति से कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी में है। भरौली तिराहा पर ट्रकों से होने वाली अवैध वसूली के पैसे वह किस-किसको देता था, इस बात का पता पुलिस पूछताछ कर लगाएगी। इसके अलावा अवैध वसूली के इस खेल में पन्नेलाल को संरक्षण देने वाले लोग कौन थे, यह भी पूछताछ कर पता लगाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही मुकदमे के विवेचक अदालत में अर्जी देकर पन्नेलाल को कस्टडी रिमांड पर देने का अनुरोध करेंगे। तहसील पत्रकार-डॉ०सैयद सेराज अहमद ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया और डीआईजी रेंज आजमगढ़-वैभव कृष्ण ने गत 24 जुलाई की रात नरही थाना क्षेत्र के भरौली तिराहा पर छापा मार कर बिहार से आने वाले ट्रकों से अवैध वसूली के खेल का भंडाफोड़ किया था।
प्रकरण में तत्कालीन नरही थानाध्यक्ष-पन्नेलाल सहित चार पुलिस कर्मी और 16 दलाल गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सभी के खिलाफ नरही थाने में लूट,डकैती और भ्रष्टाचार सहित अन्य गंभीर आरोपों में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है।बताया जाता है कि
29 जुलाई को पन्नेलाल को वाराणसी की अदालत में पेश कर चौकाघाट स्थित जिला जेल में दाखिल किया गया। पुलिस अफसरों के अनुसार, पन्नेलाल से मालवाहकों से अवैध वसूली के संबंध में विस्तार से पूछताछ नहीं हो पाई है। अवैध वसूली वह कबसे किसके संरक्षण में कर रहा था।
काली कमाई से उसने कहां-कहां संपत्ति बनाई है। यह सभी बातें तभी विस्तार से सामने आ पाएंगी, जब पन्नेलाल से विस्तृत पूछताछ होगी। वहीं, इस पूरे मामले पर शासन स्तर से नजर होने के कारण पुलिस मुकदमे की विवेचना जल्द पूरी कर आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल करेगी।
(कागजों में कमी मिलने पर छह ट्रक सीज) एक जानकारी के अनुसार
नरहीं थाना एवं कोरंटाडीह पुलिस चौकी पर अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आने के बाद पिछले दिनों खनन विभाग लखनऊ की टीम ने कोरंटाडीह पुलिस चौकी पर पहुंच कर लाल बालू लदे ट्रकों के कागजातों की जांच की थी। 13 ट्रकों का चालान किया था। नरही थाने पर लाल बालू लदे ट्रकों की जांच करने पर कागजात में कमी मिलने पर 6 ट्रकों को सीज कर दिया।
पन्नालाल ने पेट पर पुरानी चोट बताया,उन्हें रहना पड़ा बैरक में ही।बताया जाता है कि
वाराणसी जिला जेल में दाखिल किए जाने के बाद निलंबित दरोगा-पन्नेलाल ने दुर्घटना में पेट पर लगी पुरानी चोट का हवाला दिया। उसका प्रयास था कि वह बैरक में न जाकर सीधे जेल अस्पताल में चला जाए। हालांकि जेल प्रशासन ने डॉक्टरों के परामर्श के बाद पन्नेलाल को बैरक नंबर 10 में ही रहने को कहा। उसे कहा गया है कि स्वास्थ्य संबंधी कोई दिक्कत हो तो वह तत्काल बताए। जेल मैन्युअल के अनुसार उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper