भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सतना जिले के सभी पूर्व सैनिकों के लिए विशाल तिरंगा यात्रा

269
Above News

तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना :जिले के पूर्व सैनिक संगठन, सतना के तत्वाधान में 11 अगस्त 2024 को सुबह 11 बजे 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सतना के पूर्व सैनिकों द्वारा पूर्ण रूप से संपन्न किया जाएगा, जो देशभक्ति और एकता की भावना को प्रदर्शित करेगा।

यह शुभ और भव्य यात्रा महाराणा प्रताप और स्वामी विवेकानंद के स्मारक मूर्तियों, हवाई पट्टी मोड़ से प्रारंभ होगी। इसके बाद यह यात्रा सेमरिया चौक, LIC चौक, अस्पताल चौक, पन्नीलाल चौक, जय स्तंभ चौक, सिटी कोतवाली चौक, कलेक्टरेट चौक, सिविल लाइन चौक से गुजरते हुए शहीद स्मारक, पुलिस लाइन, सतना पर समाप्त होगी।

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि इस राष्ट्रीय पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और इसे सफल बनाएं। तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम सब मिलकर अपनी स्वतंत्रता और एकता के प्रति सम्मान प्रकट करेंगे। यह यात्रा हमारे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में आयोजित की जा रही है, जिनके बलिदान से आज हम स्वतंत्र हैं।

आइए, इस तिरंगा यात्रा में शामिल होकर हम अपनी राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम को प्रदर्शित करें और इस स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाएं।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper