भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

सीधी जिले के वनांचल क्षेत्र ब्लॉक कुसमी में प्राइवेट स्कूलों की लापरवाही

968
Above News

सीधी।निजी विद्यालय संचालकों द्वारा निर्धारित नियम एवम शर्तों को नज़र अंदाज़ करते हुए धडल्ले से स्कूल को चलाया जा रहा है, ठीक ऐसा ही मामला सीधी जिले के कुसमी से सरस्वती ज्ञान मन्दिर नामक विद्यालय से आया है जिसमें छात्रों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है बच्चों के समग्र विकास के लिए उनकी शिक्षा की नींव को कमजोर करने में संस्था संचालक ने कोई कसर नहीं छोड़ी है, कुछ मुख्य तथ्य आपके समक्ष बिंदुवत है:-

1. बालक बलिकाओ के लिए उपयुक्त सौचालय की व्यवस्था नहीं है, सफाई का ध्यान बिल्कुल नहीं रखा जा रहा है।

2. परिसर में खेल मैदान, खिलौने झूले तथा बच्चों के प्रति सप्ताह सी०सी०ऐ के अंतर्गत रचनात्मक गतिविधियाँ इन सभी बेसिक जरूरतों को भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
3. कक्षा 1 से 8 तक विद्यालय का संचालन हेतु मान्यता है, लेकिन प्री प्रैमरी क्लासजैसे एल केजी , यूकेजी के रूप में भी बच्चों के अविभावको को भ्रमित कर स्कूल में दाखिल कर लिया जाता हैl
4. वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी समय समय पर निरीक्षण होता है, जो की नहीं हो रहा है, छात्रों के माता पिता अत्यंत दुःखी है और बच्चो की पढाई को लेकर चिंतित हैं।


बता दें कुसमी मुख्यालय के महज़ 500 मी० दूरी पर यह प्राइवेट विद्यालय स्थित है जहां अधिकारियों की नजर कई सालों से नहीं पड़ी अधिकारी इन मामलों की कब तक जांच करेंगे बच्चों के साथ खिलवाड़ होता रहेगा।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper