भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

आरा मशीनों पर हरे भरे पेड़ों की कटाई, आरा मशीन चालक किसकी साठगांठ से है बेखौफ

749
Above News

अंबाह: अंबाह शहर में आरा मशीन संचालक किसकी साठगांठ से करते है हरे भरे पेड़ों की चिराई,
पर्यावरण को बचाने के लिए जहां एक ओर घर-घर हरियाली का संदेश दिया जा रहा है, वहीं अंबाह नगर में वार्ड नं 6 खजूरी रोड़ स्थित आरा मशीन पर हरे भरे पेड़ों की कटाई खुल्ले आम चल रही है। नियमों को ताक में रखकर इन आरा मशीनों में हरे-भरे पेड़ों की बलि चढ़ाई जा रही है. आश्चर्य की बात है तो यह है कि हरियाली का पाठ पढ़ाने वाले जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर ध्यान तक नहीं हैं.
सरकार हरे भरे पेड़ों की कटाई पर अंकुश लगाने के लिए अफसरों को फरमान जारी किया है, लेकिन अंबाह क्षेत्र में लगी आरा मशीन पर खुलेआम हरी लकड़ी काटने का कार्य जारी है। जबकि शासन द्वारा वन क्षेत्र बढ़ाने के नाम पर पौधारोपण, एक पेड़ मां के नाम अभियान सहित कई अन्य योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का कोई भी सार्थक परिणाम सामने नहीं आ रहा है तथा प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता हरियाली की दुश्मन बनी हुई है।
अंबाह विकासखंड के आसपास के गांवों में हरे पेड़ों की कटाई की जा रही है। इसके चलते पेड़ पूरी तरह समाप्त होते जा रहे है। अवैध रूप से पेड़ों की कटाई के बारे में प्रशासन से लेकर वन विभाग तक जानकारी है लेकिन फिर भी लकड़ी माफियों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं
अंबाह की सड़कों पर दिनभर हरी लकड़ी ट्राली पर लादकर ट्रैक्टर फर्राटा भरते नजर आते है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper