भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

शहडोल न्यूज:-बच्चों के लिए ईको जाँच शिविर का किया गया आयोजन!

208
Above News


शहडोल 10 अगस्त 2024-कलेक्टर श्री तरूण भटनागर के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा के निर्देशन में
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में नारायण हेल्थ हॉस्पिटल-मुम्बई एवं गैलेक्सी हॉस्पिटल-जबलपुर के सहयोग से 0-18 वर्ष तक के बच्चों हेतु ईको जाँच शिविर का आयोजन 09 अगस्त 2024 को जिला शीघ्र हस्तेक्षप एवं उपचार केंद्र-शहडोल में किया गया। जिसमें डॉ. सेन एवं डॉ. अखिलेश दुबे ने चिकित्सकीय सेवायें दी। शिविर में 93 बच्चों की जाँच की गई और 28 बच्चे ऑपरेशन के लिये चिन्हित किये गये। जिनका निःशुल्क ऑपरेशन नारायण हेल्थ हॉस्पिटल-मुम्बई एवं गैलेक्सी हॉस्पिटल-जबलपुर में कराया जावेगा। शिविर को सफल बनाने में आर.बी.एस. के समन्वयक कंचन पटेल एवं जिले के आर.बी.एस.के. चिकित्सकों ने अपनी सहभागिता निभाई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper