भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ेगा जिले का हर नागरिक-प्रतिमा बागरी

371
Above News

राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी तिरंगा यात्रा में हुई शामिल

तुलसीदास बैरागी की रिपोर्ट

सतना : स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान से प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सभी जिलों के हर वर्ग और हर व्यक्ति से हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है। सतना जिले में भी जिला प्रशासन द्वारा जन-जागरूकता के लिये जिले वासियों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अपील की जा रही है। देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्र-ध्वज तिरंगा को हर घर फहराने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने मंगलवार को नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के नेतृत्व में पुलिस परेड ग्राउण्ड से अधिकारियों-कर्मचारियों, समाज सेवी संगठनों, महाविद्यालयीन, विद्यालयीन छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और आमजन के साथ मिलकर तिरंगा रैली निकाली गई। इस अवसर पर महापौर नगर निगम योगेश ताम्रकार, स्पीकर नगर निगम राजेश चतुर्वेदी, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अपर कलेक्टर स्वप्निल वानखडे, नगर निगम आयुक्त शेर सिंह मीना जिला अध्यक्ष सुनील सिंह परिहार कोंडर पूर्व सैनिक संगठन सतना और साथ में संरक्षक सतपाल सिंह जी सुरेश सिंह जी pd सिंह जी लोकेंद्र सिंह पवन सिंह उदयभान सिंह पुष्पराज सिंह
सहित अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।
हर घर तिरंगा अभियान की यह रैली पुलिस परेड ग्राउण्ड सिविल लाइन से प्रारंभ होकर कोठी मोड सिविल लाइन चौराहा, सिविल लाइन चौपाटी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय से होती हुई वापस परेड ग्राउण्ड पहुंची। जहॉं राष्ट्रीय गान के साथ तिरंगा रैली का समापन किया गया। रैली के शुभारंभ से पूर्व राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को हर घर तिरंगा अभियान से जुडकर अपने घरों तथा संस्थानों में तिरंगा लगाने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर राज्यमंत्री ने उपस्थित जनसमुदाय को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान लोगों में राष्ट्रीय ध्वज और देश के प्रति स्नेह और सम्मान को प्रदर्शित करेगा। राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर न सिर्फ देश की स्वतंत्रता की गरिमा को बढ़ाएँ, बल्कि स्वतंत्रता को प्राप्त करने के लिए उन सभी महान वीर क्रांतिकारियों और महापुरुषों के बलिदानों के प्रति सच्ची निष्ठा भी व्यक्त करें। खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिला प्रशासान द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में खेल अधिकारी एसपी तिवारी, महिला एवं बाल विकास सौरभ सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी नीरव दीक्षित, डीपीसी विष्णु त्रिपाठी, एसडीएम सिटी नीरज खरे शामिल है

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper