भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

“माही हाई स्कूल”सुल्तानपुर में  हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया 78 वां स्वतंत्रता दिवस

433
Above News

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया (यूपी) के शिक्षा क्षेत्र-नगरा अंतर्गत ग्राम सभा-सुल्तानपुर में मौजूद माही हाई स्कूल, सुल्तानपुर,नगरा बलिया में बड़े ही धूमधाम से 78 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ अरविंद शर्मा जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस के इस शुभ अवसर पर विभिन्न रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संचालन का कार्य कक्षा 7 के छात्र सूर्य प्रताप सिंह ने अंजाम दिया। विद्यालय के प्रबंधक श्री खुर्शीद जी ने समस्त देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और तमाम छात्र एवं छात्राओं को अपने जीवन में पूरी निष्ठा, लगन और ईमानदारी के साथ अपने देश की उन्नति के लिए कार्य करने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि-जनाब इदु अंसारी के साथ साथ ग्राम सभा सुल्तानपुर और आस पास के गांव से आए हुए सभी अभिभावक एवं मेहमानों का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा किया। प्रधानाचार्य-डॉ सैयद सेराज अहमद ने हमारे वरिष्ठ संवाददाता -प्रदीप बच्चन को बताया कि स्वतंत्रता दिवस के इस शुभ अवसर पर सभी बच्चों में उत्साह भरा हुआ था। सभी बच्चों ने बड़े ही उत्साह और उमंग से अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि तकरीबन दो सौ साल तक अंग्रेजों ने हमारे देश पर शासन किया और हमारे देश के लोगों पर अत्याचार किया लेकिन हमारे मुल्क के वीर जवानों ने अपनी जान की कुर्बानी देकर हमारे देश को अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों से आज़ाद करवाया। इसलिए हम सभी भारतवासियों का भी फर्ज़ है कि अपने देश की आन, बान और शान पर कभी कोई आंच न आने दें।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper