भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अमर्त्य विक्रम सिंह वित्त अधिकारी पद के लिए चयनित

436
Above News

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया( यूपी) सफलता उन्हीं को मिलती है जो कभी थकते नहीं है।यह कर दिखाया है।जनपद बलिया उत्तर प्रदेश अंतर्गत मनियर के लाल-अमर्त्य विक्रम सिंह ने। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमर्त्य विक्रम सिंह ने उत्तराखंड पीसीएस 2021 में जनरल कोटे से सफलता हासिल की है तथा वित्त विभाग में उन्हें वित्त अधिकारी का पद मिला है। अमर्त्य विक्रम सिंह 2018 में उत्तर प्रदेश पीसीएस में भी सफलता हासिल की थी एवं उन्हें पंचायतीराज विभाग में वर्क ऑफिसर के पद पर नियुक्ति मिली थी। अमर्त्य विक्रम सिंह के बारे में बताते चलें कि इनके बड़े भाई अमित कुमार सिंह “रिंकू” भी पीसीएस अधिकारी हैं।अमर्त्य विक्रम सिंह मूल रूप से बलिया जनपद के नगर पंचायत मनियर के जवाहर टोला के निवासी हैं। इनके पिता विक्रमादित्य सिंह मनियर इंटर कॉलेज में लिपिक के पद पर थे।अब रिटायर्ड हो चुके हैं।अमर्त्य विक्रम सिंह की इस सफलता पर मनियर में खुशी की लहर व्याप्त है। इंटरनेट के माध्यम से एवं उनके दरवाजे पर जाकर उनके माता-पिता को लोग बधाई दे रहे हैं।परिजनों और नाते रिश्तेदार व मित्रों मे खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper