बलिया(यूपी) में गौ तस्करों की हुई गिरफ्तारी

प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया(यूपी) के मनियर थाना पुलिस द्वारा गौ तस्करी करने वाला 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार,कब्जे से 03 राशि गोवंश पशु ( बछड़ा) बरामद ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय श्री विक्रान्त वीर के कुशल निर्देशन मे गो तस्करो के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी बांसडीह महोदय के कुशल नेतृत्व मे थाना मनियर पुलिस को मिली सफलता। हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को जानकारी दी गई कि दिनांक 30.08.2024 उ0नि0 श्री मनीष कुमार वरुण हमराह हे0का0 मनोज चौहान का0 संजय कुशवाहा के देखभाल क्षेत्र पेंडिंग विवेचना गिरफ्तारी वारंटी व रोकथाम जुर्म जरायम में मामूर थे कि मुखबीर खास से सूचना मिली की एक व्यक्ति सूर्यपुरा गाँव से मनियर की तरफ कुछ बछड़ो को गोवध हेतु मारते पीटते बिहार पहुंचाने हेतु ले जा रहा है यदि जल्दी किया जाए तो पकड़े जा सकते है। मुखबीर खास की सूचना पर उ0नि0 श्री मनीष कुमार वरुण मयहमराह हे0का0 मनोज चौहान का0 संजय कुशवाहा गंगा सिंह पी0जी0 कालेज सूर्यपुरा के सामने रोड पर अभियुक्त *मंसूर अली पुत्र बच्चा राम निवासी ग्राम धसका थाना मनियर जनपद बलिया* को दिनांक 30.08.24 को समय 04.35 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 03 बछड़े बरामद हुए । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 206/2024 धारा 3/5A/8 गो वध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम विरुद्ध मंसूर अली पुत्र बच्चा राम निवासी ग्राम धसका थाना मनियर जनपद बलिया उपरोक्त प्रकरण के संबन्ध में नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार शुदा अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग-मु0अ0सं0 206/2024 धारा 3/5A/8 गो वध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत थाना मनियर जनपद बलिया(यूपी) के
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-मंसूर अली पुत्र बच्चा राम निवासी ग्राम धसका थाना मनियर जनपद बलिया उम्र 54 वर्ष
बरामदगी-03 राशि गोवंश पशु ( बछड़ा)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण- 1.उ0नि0 श्री मनीष कुमार वरुण थाना मनियर जनपद बलिया
2.हे0का0 मनोज चौहान थाना मनियर जनपद बलिया
3. का0 संजय कुशवाहा थाना मनियर जनपद बलिया(यूपी)


Subscribe to my channel
Comments are closed.