शिवपुरी ब्यूरो नीरज गुप्ता।।करैरा पुलिस द्वारा 10,000 के इनामी बदमाश को 1200 लीटर जहरीली (ओ.पी.) शराब के साथ किया गिरफ्तार।

शिवपुरी।पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड के द्वारा जिले मे अवैध मादक पदार्थ जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन, अवैध शराव की धरपकड, एव अपराध मे शीघ्र गिरफ्तारी अभियान के तहत जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के पालन मे अति० पुलिस अधीक्षक संजीव मुले जी के निर्देशन एवं एस.डी.ओ.पी. शिवनारायण मुकाती के मार्गदर्शन में दिनांक 27.08.24 को टीला चौराहा हाईवे रोड पर मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अशोक कंजर के डेरा के पीछे जहरीली शराव (ओपी) से भरा एक कन्टेनर क्रमांक एचआर 55 एबी 9310 खाली हो रहा है मुखविर सूचना से हमराही फोर्स व साक्षीगणो के मुखबिर की सूचना पर से रवि पुत्र नारायण कंजर नि) कंजर डेरा करैरा के मकान के आंगन में गढे हुए 06 ड्रम जिसमें जहरीली शराव ओपी होना पाया गया कुल मात्रा 1200 वल्क लीटर कुल कीमती 06 लाख रूपये की होना पाई गई आरोपी रवि कंजर पुलिस को देख कर मौके से फरार हो गया था जिसके विरुध्द अपराध धारा 49 क, 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। फरार आरोपी रवि कंजर की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा 10,000 रुपये आरोपी पर इनाम घोषित की गई। दिनांक 31.08.2024 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अपराध क्रमांक 629/24 धारा 49 (क), 34(2) म.प्र, आबकारी एक्ट के आरोपी रवि पुत्र नारायण कंजर उम्र 41 साल निवासी कंजर डेरा करैरा घर पर जाने के लिये सरकारी अस्पताल के पास खडा है। मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु बताये स्थान पर पहुंचे तो पुलिस को देखकर आरोपी रवि कंजर भागने लगा तो पुलिस फोर्स के द्वारा घेरकर पकडा गया। अपराध सदर मे आवश्यकता होने पर रवि कंजर को मौके पर गिरफ्तार कर गिरफ्तारी पंचनामा तैयार किया गया है आरोपी से जहरीली ओ. पी. शराब मे बारे मे पूछताछ की जा रही है। आरोपी रवि पुत्र नारायण कंजर निवासी कंजर डेरा हाइवे रोड करैरा थाना करैरा जिला शिवपुरी के विरूद्ध पूर्व में भी कई अपराध दर्ज है।
इनकी रही भूमिका थाना प्रभारी निरी० विनोद छावई, उप नि देवेन्द्र तोमर मय उनि अंजली सिह, प्रआर 796 प्रभावती, आर 670 देवेश तोमर, आर 900 विकास, आर 639 सोनू श्रीवास्तव।

Subscribe to my channel
Comments are closed.