भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद ,राष्ट्रीय बजरंग दल शहडोल की वर्ष की प्रथम जिला बैठक हुई संपन्न,पदाधिकारी को दी गई नवीन जिम्मेदारी ।

239
Above News

शहडोल। शहडोल नगर के होटल ग्रीन गार्डन में शहडोल जिले की जिला बैठक संपन्न हुई। जिला बैठक में मुख्य मार्गदर्शन हेतु प्रांतीय अधिकारी में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद महाकौशल प्रांत महामंत्री माननीय श्री रमेश त्रिपाठी जी राष्ट्रीय बजरंग दल महाकौशल प्रांत महामंत्री श्री शक्ति सिंह चंदेल जी एवं विभाग संगठन मंत्री श्री अरविंद सिंह बघेल जी उपस्थित थे जिसमें उनके साथ संभाग उपाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रताप सिंह जी एवं अहिप जिला महामंत्री देवेंद्र अनुरागी जी ने भी संगठन को संबोधित किया । बैठक में हिंदू हित के विभिन्न विषयों के ऊपर चर्चा की गई विषय में अधिक से अधिक हनुमान चालीसा केंद्र का खोल उद्घाटन , जिहादी मानसिकताओं वाले अधर्मियो को देश से बाहर निकलना , धर्म रक्षा, संगठन विचारधारा, विस्तार , महिलाओं एवं बेटियो की सुरक्षा के बारे में विस्तार से चर्चा की गई । विषय रखने के पश्चात जिले में नए दायित्व की घोषणा की गई जिसमे शहडोल जिले में राष्ट्रीय बजरंग दल से मेहुल श्रीवास्तव जी को उनके हिंदुत्व के प्रति निष्ठावान कार्य एवं लग्न को देखते हुए उन्हें कार्यवाहक जिला अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया । पद ग्रहण करने के बाद उन्होंने संगठन सशक्तिकरण, विस्तार एवं जिले में नए कार्य योजना के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए कार्यकर्ताओ को संबोधित किया कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल आयाम में विकास सचदेव जी को जिला मीडिया प्रभारी एवं लखन मुदानी जी को जिला मंत्री का पद सौंपा गया उसके पश्चात अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद् अंतर्गत ट्राइबल परिषद् के आयाम में जिला अध्यक्ष के लिए नरेंद्र परस्ते , जिला महामंत्री के लिए ऋतुराज कोरी जी , जिला उपाध्यक्ष के लिए उदय यादव जी , जिला मंत्री के लिए विक्रम बर्मन जी एवम किशन चौधरी की को जिम्मेदारी सौंपी गई एवं छात्र परिषद के लिए श्री शुभम त्रिपाठी जी को जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। जिसके बाद नगर ब्लॉक एवं ग्राम टीमों में विशाल आहूजा , साहिल सेवानी , विकास कुमार पांडेय, किशन चौधरी, अमित पासवान , साहिल गौतम , ओम तिवारी, राजीव सिंह बघेल , रोहित मिश्रा , पवन सोनी , शिवम गौतम, भानु प्रताप कोरी , ओम बर्मन , आभास रजक , सेलद भट्ट , अरुण सिंह , सागर तिवारी, विपिन सिंह गोंद, तुषार चौधरी, हनुमान नापित, अनुराग मिश्रा, देव चतुर्वेदी , पवन सोनी, प्रियांश केशरवानी , प्रिंस चतुर्वेदी , निखिल चतुर्वेदी जी नियुक्ति देकर इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper