भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

धनपुरी के मेहुल श्रीवास्तव जी बने राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकारी जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओ में बढ़ा उत्साह।

544
Above News

शहडोल । गत दिवस 1 सितंबर को शहडोल नगर में होटल ग्रीन गार्डन में साल की प्रथम जिला बैठक आयोजित की गई जिसमे जिले के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे । बैठक मार्गदर्शन के लिए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांतीय एवं संभागीय अधिकारी उपस्थित थे। जिसमे जिले के सक्रिय लोकप्रिय हिंदू नेता मेहुल श्रीवास्तव जी को शहडोल जिले के कार्यकारी जिला अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया जिसमे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद महाकौशल प्रांत महामंत्री रमेश त्रिपाठी जी , राष्ट्रीय बजरंग दल महाकौशल प्रांत महामंत्री शक्ति सिंह चंदेल जी , संभाग उपाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रताप सिंह जी एवं आहिप जिला महामंत्री देवेंद्र अनुरागी जी द्वारा शुभकामनाएं मंगलकामनाएं दी गई एवं पुष्प वस्त्र भेट कर उनके हिंदुत्व के प्रति निष्ठावान रहते हुए कार्य करते रहनें की सहारना की । मेहुल श्रीवास्तव जी की जिला कार्यवाहक नियुक्ति के बाद संपूर्ण जिले के कार्यकर्ताओ में नई ऊर्जा एवं उत्साह देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकता मेहुल श्रीवास्तव जी के स्वागत एवं शुभकामनाएं देने हेतु उनके लिए विभिन्न विभिन्न नगर में गणेश चतुर्थी पर्व में उनके लिए विभिन्न कार्यक्रम नगर ब्लॉक एवं ग्राम टीमों द्वारा आयोजित किए जाएंगे।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper