भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया

255
Above News

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया(यूपी) के मनियर शिक्षा केंद्र स्थित प्रज्ञा पब्लिक स्कूल घाटमपुर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने केक रखा जिसे कक्षा अध्यापकों ने काटा तथा अपने गुरुजनों को पेन देकर छात्र छात्राओं ने सम्मानित किया। नर्सरी से लेकर 1 तक के बच्चों के तरफ से भी सार्वजनिक रूप से केक काटा गया। शिक्षक दिवस पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा प्रकाश डाला गया तथा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनी के बारे में एवं आदर्श के बारे में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने प्रकाश डाला जिनके नाम पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक पराशर मुनिपाल ने अध्यापक अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को शिक्षक दिवस की बधाई दिया।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper