मेहुल श्रीवास्तव के प्रथम ब्यौहारी व जयसिंहनगर आगमन पर आरबीडी के कार्यकर्ताओ ने किया भव्य स्वागत।

शहडोल।जयसिंहनगर/ब्योहारी । गत दिवस 14 सितंबर दिन शनिवार को मेहुल श्रीवास्तव ब्लॉक ब्योहारी के प्रवास में थे जिसमे उनका प्रथम आगमन जयसिंहनगर में हुआ जहा नगर अध्यक्ष हर्ष कपूर, महामंत्री प्रियांश केशरवानी एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गाजे, बाजे, फूल मालाओं एवं फाटकों के साथ उनका स्वागत किया जिसके पश्चात नगर अध्यक्ष जी के निज निवास पर नगर समन्मय बैठक आयोजित की गई जिसमे समस्त कार्यकर्ताओ को कार्यवाह जिला अध्यक्ष मेहुल श्रीवास्तव , अ.ही.प. जिला अध्यक्ष अरुण कुमार यादव , जिला मंत्री लखन मुदानी एवं दिनेश रजक का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जिसमे सरईकापा एवं शहडोल के मुख्य पदाधिकारी हनुमान पनिका और प्रकाश बर्मन भी उपस्थित थे । उसके पश्चात जयसिंहनगर की बैठक को संबोधित करके मेहुल श्रीवास्तव जी ब्योहारी के क्रॉस डांस एकेडमी के लिए रवाना हुए जहा ब्योहारी ब्लॉक अध्यक्ष रोहित मिश्रा, नगर अध्यक्ष पवन सोनी , ध्रुव खरिया , राजीव सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्प वस्त्र भेट कर उनका स्वागत किया जिसके बाद नगर ब्योहारी में कार्यकर्ता संपर्क बैठक शुरू हुई जिसमे मेहुल श्रीवास्तव ने आक्रोशजन रूप से बांग्लादेशी घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने के लिए, महिला सुरक्षा के लिए, गौ रक्षा के लिए, हिंदू सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय बजरंग दल के युवाओं से आवाहन किया की आओ हिंदू शेरो धर्म को तुम्हारी जरूरत है। जिसके पश्चात अहिप जिला अध्यक्ष अरुण कुमार यादव द्वारा हनुमान चालीसा केंद्र एवं संगठन सशक्तिकरण का विषय रखा गया जिसके बाद प्रभु श्री राम के जयघोष के साथ बैठक को संपन्न किया गया।

Subscribe to my channel
Comments are closed.