भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

उपसरपंच संगठन महासमिति का पुष्पराजगढ़ जनपद सभागार में ब्लाक कार्यकारणी विस्तार बैठक संपन्न

243
Above News

पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाएं हमें ग्राम पंचायत का विकास चाहिए-प्रभाकर तिवारी

शहडोल। जिल के पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत के सभागार में उप सरपंच संगठन महासमिति का ब्लाक कार्यकारणी विस्तार बैठक बड़े  संपन्न हुआ l उपसरपंच संगठन महासमिति के जिला मीडिया प्रभारी विक्रम कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 सितंबर को पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत के सभागार में संगठन के द्वारा ब्लाक कार्यकारणी विस्तार  कार्यक्रम रखा गया था जिसमें सर्वप्रथम महात्मा गांधी की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया इसके बाद अतिथियों के द्वारा अपना-अपना उद्बोधन दूर-दूर से आए हुए उपसरपंच पंचों को अतिथियों ने दिया साथ ही अनूपपुर जिला पदाधिकारी एवं पुष्पराजगढ़ ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र उपसरपंच संगठन संचालक प्रभाकर तिवारी, जिला अध्यक्ष श्याम मुरारी शर्मा तथा जिला पंचायत निर्माण समिति सभापति श्रीमती भुवनेश्वरी सिंह तथा संगठन के संरक्षको के द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम में उपसरपंच संगठन संचालक अध्यक्ष प्रभाकर तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि  उप सरपंचों के नाम पंचायत दर्पण ऑनलाइन साइट पर दर्ज किया जाना चाहिए। पंचों को उनके वार्डो में निर्माण कार्यों में शासन की मूलभूत योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और भ्रष्टाचार मुक्त कार्यों के लिए गुणवत्ता प्रमाण पत्रों पर सहमति के लिए उप सरपंचों के हस्ताक्षर और शील अनिवार्य की जाए, तभी शासन द्वारा पैसे की निकासी कराई जाए। ऑनलाइन व्हाट्सएप ग्रुप में सचिव और सरपंचों के साथ-साथ उप सरपंचों के भी मोबाइल नंबर जोड़े जाएं।साथ ही पंचों एवं उपसरपंचों का मानदेय 3000 रुपये किया जाए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जनपद और जिला स्तर पर हर महीने उप सरपंचों की बैठक लेनी चाहिए। इसके अलावा कोई भी कार्य बगैर प्रस्ताव पर 70% पंचों की उपस्थिति और उप सरपंचों की सहमति लेकर करवाई जाए।

कार्यक्रम में रहे उपस्थित

बता दें कि कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों ने उपसरपंचो को अपना अपना उद्बोधन दिया वहीं पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों से आए उपसरपंचो ने भी संगठन के सामने अपने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपसरपंच संगठन महासमिति संचालक प्रभाकर तिवारी, अनूपपुर जिला पंचायत निर्माण समिति सभापति श्रीमती भुवनेश्वरी सिंह , संगठन संरक्षक रामानुज मिश्रा, शंकर सिंह, पत्रकार अखिलेश कुमार शर्मा , जिला अध्यक्ष अनूपपुर श्याम मुरारी शर्मा, जिला महामंत्री त्रिपुरारी कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद हकीक खान शहडोल जिला मंत्री दलवीर नायक जिला मीडिया प्रभारी विक्रम कुमार मिश्रा, बुढार ब्लॉक अध्यक्ष राजेश शुक्ला,पुष्पराजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष जगजीवन राम महोबे, बदरा ब्लॉक अध्यक्ष ओपी पांडे ,कोतमा ब्लॉक अध्यक्ष रोहित जायसवाल, जैतहरी ब्लॉक से जय नारायण यादव सहित सैकड़ो की संख्या में पुष्पराजगढ़ के ग्राम पंचायत से आए उपसरपंच एवं पंचगण उपस्थित।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper