भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

396
Above News

अनुपपुर।सैकड़ों की तादात में नारे बाजी करते हुए अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बंजरग दल के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपते हुए मांग की गई की यादि 108 भोला गिरी अलबेले महराज के हत्यारों को सात दिवस के अंदर नहीं पकड़ा गया तो ,हम कार्यकर्ताओं के साथ संत समाज भी सड़कों पर उग्र आंदोलन करने में आमदा हो जाएगी ,साथ ही हम सीबीआई  की जांच चाहते हैं ताकि हमें पता चले कि एक संत हत्या क्यों कि गयी और किसके कहने पर की गयी ,

चलिए जानते हैं क्या था मामला

अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोदा  के गाढ़ी दादर में  में स्थित शिवदाबा नामक आश्रम के मुखिया 108 भोला गिरी अलबेले महराज की कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा 7 अगस्त की रात को उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी ,पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर मामला तो दर्ज कर ली ,लेकिन 45 दिन बीत जाने के बाद भी आज तक पुलिस ने अपराधियो का पता लगाने में नाकारा साबित हो चुकी है ,जिससे  संत समाज बहुत आहत हो चुकी है ,जिसके कारण हम अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकता तथा संत समाज     मध्यप्रदेश सरकार को ज्ञापन सौंपते हुए मांग करते हैं कि सात दिवस के अंदर बाबा के हत्यारों को पकड़कर सजा दिलवाए और सीबीआई जांच  की भी मांग करते हैं ,अन्यथा हमारी मांगे पूरी नहीं होने पर हम कार्यकर्ता गण और संत समाज उग्र आंदोलन की राह पर चल पड़ेगें ,
आलोक प्रताप सिंह संभागीय अध्यक्ष ,राष्टीय बजरंग दल ,अनूपपुर

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper