भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

खुले नाले में गिरकर 2 वर्षीय मासूम बालक की हुई मौत

293
Above News

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ बलिया यूपी)
बलिया (यूपी) के इंदरपुर नगरा थाना क्षेत्र के सिसवारकला गांव में एक खुले नाले में गिर कर मासूम की मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत की लापरवाही से मासूम की जान गई है। निर्मित नाले पर ढक्कन लगा दिया गया होता तो मासूम की जान नहीं गई होती।तहसील पत्रकार डॉ० सैयद सेराज अहमद ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि
गांव निवासी बब्लू राजभर के घर के सामने ग्राम पंचायत की ओर से नाले का निर्माण कराया गया है। कुछ दूर तक ढक्कन लगाए गए हैं, लेकिन कुछ हिस्साें में नालों पर ढक्कन नहीं लगाए गए हैं। घटना के दिन रविवार सुबह बब्लू का तीन वर्षीय पुत्र कल्लू उर्फ गोलू खेलते खेलते जहां ढक्कन नहीं लगा है वहीं चला गया। पैर फिसलने से मासूम नाले में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने करीब दो घंटे तक खोज की। काफी इधर उधर खोजने के बाद भी मासूम का कहीं पता नहीं चला। कुछ देर बाद किसी की नजर नाले में गिरे मासूम पर पड़ी। लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने निकाल कर देखा तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper