भारत में सबसे तेजी से उभरता हुआ वेब न्यूज़ चैनल

यात्री बस रोड़ पर खड़े हाइवा से टकराईं 10 की मौत 25 से ज्यादा घायल

550
Above News

मैहर में शनिवार देर रात एक यात्री बस खड़े हाइवा से टकरा गई। इस हादसे में करीब 10 लोगों की मौत होने की सूचना है। जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
हादसा नेशनल हाईवे नंबर 30 पर नादन देहात थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि आभा ट्रैवल्स की बस (UP72 AT5052) प्रयागराज से रीवा होते हुए नागपुर जा रही थी। हादसे की सूचना पर नादन और मैहर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। एसडीएम मैहर विकास सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पटेल और मैहर एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए हैं।
कुछ शव और घायल बस में फंसे, रेस्क्यू जारी
बताया जा रहा है कि कुछ शव और घायल लोग बस में फंस गए हैं। जिन्हें बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। सीएसपी मैहर राजीव पाठक ने बताया कि ये हादसा शनिवार रात को लगभग 11.15 बजे हुआ। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि मृतकों की संख्या कितनी है, लेकिन फिलहाल 5 शव निकालें जा चुके हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को मैहर सिविल अस्पताल भेजा जा रहा है।
जिस ट्रक से भिड़ी है बस उसमें नहीं है सामने नंबर,ओवरलोड पत्थर से भरा हुआ है हाईवा, स्थानीय लोगों ने बताया कि रोड पर खड़ा था हाईवा।
जिला संवाददाता रोहित पाठक

खबरों के अपडेट पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
E-Paper